कानपुर में अंजलि अरोड़ा का हाई वोल्टेज ड्रामा: 15 लाख का नुकसान, कच्चा बादाम फेम एक्ट्रेस पर केस की तैयारी में आयोजक | Anjali Arora Kanpur controversy

Nandani | Nedrick News Kanpur Published: 17 अक्टूबर 2026, 08:36 PM Updated: 17 अक्टूबर 2026, 08:36 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Anjali Arora Kanpur controversy: सोशल मीडिया स्टार और ‘कच्चा बादाम’ गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह कोई नई रील नहीं बल्कि एक बड़ा विवाद है। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां एक डांडिया नाइट के दौरान अंजलि अरोड़ा महज कुछ मिनटों के भीतर स्टेज छोड़कर बाहर निकल गईं। वजह सिर्फ इतनी थी कि उनके मंच पर कदम रखते ही डीजे ने वही गाना बजा दिया जिससे उन्हें इंटरनेट पर पहचान मिली थी। अब इस पूरे मामले को लेकर इवेंट मैनेजमेंट और आयोजकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है और वे अंजलि के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

और पढ़ें: मुंबई पुलिस ने दिया इमरान खान को देश छोड़ने का अल्टीमेटम: 28 अक्टूबर तक की मोहलत, आखिर क्या है माजरा? Imran Khan net worth

आखिर मोतीझील में हुआ क्या था? Anjali Arora Kanpur controversy

गुरुवार को कानपुर के ऐतिहासिक मोतीझील ग्राउंड में ‘नगाड़ा नाइट डांडिया’ का आयोजन किया गया था। इस रंगारंग कार्यक्रम में अंजलि अरोड़ा को बतौर मुख्य परफॉर्मर इनवाइट किया गया था। नवरात्रि के माहौल में डांडिया का लुत्फ उठाने के लिए करीब 1,500 लोग ग्राउंड में मौजूद थे। जैसे ही अंजलि अरोड़ा का नाम अनाउंस हुआ और वे स्टेज पर पहुंचीं, दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए डीजे ने ‘कच्चा बादाम’ ट्रैक प्ले कर दिया। लेकिन गाना बजते ही अंजलि के तेवर बदल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाने को सुनते ही वे नाराज हो गईं और बिना कोई परफॉर्मेंस दिए या दर्शकों से बात किए सीधे स्टेज से नीचे उतरकर चली गईं।

‘जिस गाने से दाल-रोटी चल रही, उसी से भागने लगीं’

अंजलि के इस रवैये से नाराज इवेंट कंपनी के आयोजक आशीष गुप्ता ने मीडिया के सामने आकर जमकर भड़ास निकाली। आशीष गुप्ता ने सीधे तौर पर इसे अंजलि का ‘ईगो’ (घमंड) बताया।

आशीष ने कहा, “यह सिर्फ और सिर्फ घमंड का मामला है। कुछ लोग खुद को बहुत बड़े सेलिब्रिटी समझने लगते हैं। जिस गाने पर रील बनाकर आपको शोहरत मिली, जिससे आपकी पहचान बनी और आज घर का चूल्हा जल रहा है, उसी गाने से आप भागने लगीं? अगर आपको उस गाने पर डांस नहीं करना था, तो आप प्यार से मना कर सकती थीं। आपकी टीम ने भी पहले से हमें कोई ऐसी शर्त नहीं बताई थी। महज कुछ सेकंड गाना बजने पर यूं मंच छोड़कर चले जाना हमारे मेहमानों और पूरे कानपुर शहर का खुला अपमान है।”

पूरा पेमेंट लिया, लेकिन नहीं निभाई एक भी जिम्मेदारी

आयोजकों का आरोप है कि अंजलि अरोड़ा को कार्यक्रम के लिए तय की गई पूरी फीस एडवांस में दी गई थी। एग्रीमेंट के मुताबिक, उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करना था, मेहमानों को मोमेंटो देने थे, ऑडियंस से बातचीत करनी थी और आयोजकों की टीम के साथ फोटोशूट कराना था। आशीष गुप्ता का कहना है कि अंजलि ने इनमें से सिर्फ एक काम किया और वह भी अधूरा छोड़कर चली गईं।

15 से 20 लाख के नुकसान का दावा, कोर्ट जाने की तैयारी

इवेंट मैनेजमेंट का दावा है कि अंजलि के अचानक वॉकआउट करने से पूरा शो खराब हो गया। आशीष गुप्ता के मुताबिक, इस घटना से उन्हें लगभग 15 से 20 लाख रुपये का सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा आयोजकों और कानपुर शहर की प्रतिष्ठा को जो ठेस पहुंची है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।

आशीष ने बताया कि शहर के कई गणमान्य और प्रतिष्ठित लोग फोन करके अंजलि के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आयोजकों की मांग है कि अंजलि अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कानपुर की जनता और आयोजकों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि उनकी लीगल टीम तैयार है और वे जल्द ही कोर्ट में मानहानि और नुकसान की भरपाई का मुकदमा दर्ज करेंगे।

और पढ़ें: भारत के जैकी चैन हैं विद्युत! हॉलीवुड में छाया जामवाल का जलवा, WWE स्टार कोडी रोड्स भी हुए सादगी के दीवाने| Vidyut Jammwal Street Fighter

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds