Shilpa Shirodkar evcition: शिल्पा शिरोडकर का एविक्शन, दर्शक बोले- अच्छा हुआ… इस तारीख को होने जा रहा है बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Shilpa Shirodkar evcition: सलमान खान के लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस 18’ का सफर अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शो के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और हर किसी की नजर इस पर टिकी है कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन जीतेगा। लेकिन जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, मिडवीक एविक्शन ने शो के रोमांच को और बढ़ा दिया है। ताजा खबरों के अनुसार, मिडवीक एविक्शन में अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

और पढ़ें: Bigg Boss 18 Elisha Singh: ईशा सिंह पर लगे फेक नैरेटिव सेट करने के आरोप! शो की ‘लाडली’ को मिला रिएलिटी चेक

शिल्पा शिरोडकर का एविक्शन और फैंस की प्रतिक्रियाएं- Shilpa Shirodkar evcition

शिल्पा शिरोडकर, जो शुरुआत से ही शो का हिस्सा थीं, अब ‘बिग बॉस 18′ के फिनाले में जगह नहीं बना सकेंगी। वोटिंग ट्रेंड्स में शिल्पा लगातार पीछे चल रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा था कि वे टॉप 5 में जगह बना सकती हैं। लेकिन उनके एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान! शुक्र है आपका।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “बहुत-बहुत खुश हैं।” कुछ यूजर्स ने इसे शो की सबसे अच्छी खबर बताया। वहीं, कुछ दर्शकों ने ईशा सिंह के एविक्शन की भी इच्छा जताई।

‘बिग बॉस 18’ का सफर

‘बिग बॉस 18’ की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई थी, जिसमें 18 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री ली थी। इन कंटेस्टेंट्स में चाहत पांडे, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करण वीर मेहरा, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, और अन्य शामिल थे।

इस सीजन में शुरू से ही कई विवाद और ड्रामा देखने को मिले, जिसने दर्शकों को शो से जोड़े रखा। चाहत पांडे के एविक्शन के बाद घर में केवल सात कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिनमें से अब शिल्पा शिरोडकर का पत्ता कट चुका है।

19 जनवरी को होगा ग्रैंड फिनाले

कलर्स चैनल ने ‘बिग बॉस 18’ के फिनाले की घोषणा कर दी है। फिनाले 19 जनवरी 2025 को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। चैनल ने एक प्रोमो भी जारी किया है, जिसमें चमचमाती फिनाले ट्रॉफी की झलक दिखाई गई है। प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, “साल का सबसे बड़ा फिनाले आ गया है पास।”

शो का रोमांच और फिनाले की उत्सुकता

जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है। सभी की नजर इस बात पर है कि कौन इस सीजन का विजेता बनेगा। सोशल मीडिया पर शो से जुड़े प्रोमो और चर्चाओं ने इसे और भी ट्रेंडिंग बना दिया है।

अब देखना यह है कि करण वीर मेहरा, चुम दरांग, विवियन डीसेना, रजत दलाल, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा में से कौन ‘बिग बॉस 18’ की ट्रॉफी अपने नाम करता है।

और पढ़ें: Bigg Boss 18 updates: चाहत पांडे घर हुई से बाहर, ग्रैंड फिनाले से पहले घर में मीडिया राउंड का बवाल

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds