'ये लोग लिंचिंग और कत्ल करते हैं और फिर…', हिंदुओं के खिलाफ जहरीला भाषण देने वाले शरजील उस्मानी कौन?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 03 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अलीगढ़ यूनिर्विसिटी के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने एक बयान देकर महाराष्ट्र की सियासत में बवाल मचा दिया। शरजील उस्मानी ने हिंदुओं को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया, जिसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई। इस मामले को लेकर बीजेपी आगबबूला होती हुई और शरजील के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उद्धव सरकार से करती नजर आईं। वहीं विवाद बढ़ने के बाद मामले पर एक्शन लेते हुए अब शरजील उस्मानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शरजील उस्मानी कौन हैं? ऐसा उसने क्या कह दिया, जिस पर बवाल हो रहा है? आइए इस पूरे विवाद के बारे में आपको बताते हैं…

हिंदुओं को लेकर दिया विवादित बयान

पुणे में एल्गार परिषद के कार्यक्रम में शरजील उस्मानी ने हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान दिया। इस कार्यक्रम में शरजील ने हिंदुओं के खिलाफ कई आपत्तिजनक बाते कहीं। शरजील ने कहा कि हिंदु समाज पूरी तरह से सड़ चुका है। उनके इस बयान पर काफी हंगामा होने लगा। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शरजील के बयान पर खूब भड़के और सीएम उद्धव ठाकरे से शरजील के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए उन्हें एक चिट्ठी लिख डाली।

क्या कहा था शरजील उस्मानी ने…?

शरजील उस्मानी ने कार्यक्रम में विवादित बयान देते हुए कहा था- ‘हिंदुस्तान में हिंदू समाज सड़ गया है। चलती ट्रेन में जुनैद को मार देते है और कोई भी बचाने नहीं आता। ये लोग लिचिंग और कत्ल करते हैं। कत्ल करने के बाद घर जाने पर क्या करते होंगे? कोई नए तरह से हाथ धोता होगा, कोई दवा मिलाकर नहाता होगा। ये लोग हमारे बीच उठते-बैठते हैं, खाना खाते हैं, फिल्में देखते हैं और फिर अगले दिन किसी दूसरे को पकड़कर कत्ल करते और नॉर्मल लाइफ जीते हैं।’ शरजील ने इसके अलावा भी हिंदु समाज को लेकर कई विवादित बाते बोलीं।

कौन हैं शरजील उस्मानी?

यूपी के आजमगढ़ जिले के सिधारी में रहने वाले शरजील उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र रह चुके हैं। वो तब चर्चाओं में आए थे, जब CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों में अपने साथियों के साथ मिलकर खुलकर हिस्सा लिया था। शरजील ने कई जगहों पर CAA के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। उन पर ये आरोप भी लगे थे कि वो AMU कैंपस में हुई हिंसा का हिस्सा था। जिसके चलते शरजील को जेल भी जाना पड़ा।

आपको बता दें कि पुणे के एल्गार परिषद में कार्यक्रम को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। 2 साल पहले इसको लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी। लेकिन लगातार मांग के चलते 30 दिसंबर की जगह 30 जनवरी को इस कार्यक्रम को आयोजित करने की शर्तों के साथ इजाजत मिली।

शरजील के खिलाफ केस दर्ज

अब शरजील उस्मानी के इस बयान को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। भारतीय युवा जनता मोर्चा के क्षेत्रीय सचिव प्रदीप गावड़े की शिकायत पर उस्मानी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शरजील के खिलाफ FIR IPC की धारा 153-ए के तहत पुणे के स्वारगेट पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई। उनके ऊपर भारत और हिंदू समाज के खिलाफ उकसाने और भड़काऊ भाषण देने के आरोप लगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds