धर्म संसद में महात्मा गांधी को 'गाली' देने वाले कालीचरण महाराज गिरफ्तार

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 30 दिसम्बर 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 30 दिसम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रायपुर में हुई धर्म संसद का मामला बीते कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें संत कालीराम महाराज द्वारा महात्मा गांधी को लेकर कहे गए अपशब्दों पर भारी बवाल मचा है। इस मामले से जुड़ी अब एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल, गांधी जी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को मध्य प्रदेश के खजुराहो से अरेस्ट कर लिया गया। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। गौरतलब है कि भड़काऊ और विवादित भाषण देने के आरोप में कालीचरण महाराज पर कई जगह केस दर्ज किए जा चुके है।

सुबह 4 बजे हुई गिरफ्तारी

जब कालीचरण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उस वक्त वो बागेश्वर धाम के पास किराए के मकान में रह रहे थे। रायपुर पुलिस ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई गुरुवार सुबह 4 बजे की। गिरफ्तार करने के बाद अब कालीचरण को रायपुर लेकर आया जा रहा है। 

विवादित बयान पर मचा भारी बवाल

बता दें कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित धर्म संसद में धर्मगुरु कालीचरण महाराज ने महात्मा गांधी के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं। साथ ही साथ उन्होंने नाथूराम गोडसे की तारीफ करते हुए बापू की हत्या को सही ठहराया था। जिसके बाद मामले को लेकर पूरे देश में भारी बवाल मचा। कालीचरण महाराज के खिलाफ रायपुर के टिकरापारा थाने में IPC की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने वाले बयान देना) और 294 के तहत केस दर्ज किया गया था। 

क्या कहा था संत कालीचरण ने?

धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने कहा कि इस्लाम का मकसद राजनीति के जरिए राष्ट्र पर कब्जा करना है। 1947 में हमने अपनी आंखों से देखा कि कैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश पर कब्जा किया गया। उस वक्त मोहनदास करमचंद गांधी ने देश का सत्यानाश किया। नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds