गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक…कुछ इस अंदाज़ में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए महाकाल दर्शन…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आपने ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच चल रहे टेस्ट मैच तो देखे ही होंगे, और इंदौर में मिली हाल को भी देखा होगा. ऐसे में तीसरे मैच में मिली हार के बाद कई लोगों को हार का विलन बताया जा रहा. पूर्व कप्तान विराट कोहली का भी टेस्ट फॉर्म भी इस वक़्त कुछ खास नहीं चल रहा है. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अब तक विराट कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं . इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद विराट कोहली महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नज़र आई है. दोनों ने मिलकर सुबह की भस्म आरती में हिस्सा लिया. वहीँ सोशल मीडिया पर कुछ फैन्स कहने लगे कि अगले मैच में सेंचुरी कन्फर्म क्योंकि आखिरी बार जब विरत नीम करोली बाबा के दर्शन किये थे उसके तुरंत बाद हुए मैच में एक शानदार शतक लगाये थे . तो कुछ कह रहे हैं कि अगले मैच में कहीं ड्राप न हो जाओं. इसका भी कारन ये था की तीसरे टेस्ट से पहले KL राहुल ने महाकाल के दर्शन किये थे और अगले ही मैच में उन्हें ड्राप कर दिया गया था.  

सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बहार

फैंस विराट कोहली और अनुष्का के धार्मिक नियमों के पालन की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान नीम करौली बाबा के भी भक्त हैं और वह अक्सर दर्शन के लिए उत्तराखंड और मथुरा जाते हैं. महाकाल दर्शन पहले भी टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने किया है.

इंदौर टेस्ट शुरू होने से पहले केएल राहुल भी पत्नी Athiya Shetty के साथ महाकाल पहुंचे थे. केएल राहुल महाकाल दर्शन के बाद टीम से ड्रॉप हो गए. इसलिए कुछ फैंस मजे लेते हुए कह रहे हैं कि अगले टेस्ट में ड्रॉप नहीं हो जाना. हालांकि कोहली को अहमदाबाद में ड्रॉप किया जाएगा इसकी संभावना न के बराबर है. 

ALSO READ: भारत को कैसे भी करके जीतना होगा चौथा टेस्ट, वो भी हारे तो करना होगा न्यूज़ीलैण्ड- श्रीलंका सीरीज का इंतजार…

दर्शन के बाद राहुल हुए थे टीम से ड्राप

केएल राहुल महाकाल दर्शन के बाद टीम से ड्रॉप हो गए. इसलिए कुछ फैंस मजे लेते हुए कह रहे हैं कि अगले टेस्ट में ड्रॉप नहीं हो जाना. हालांकि कोहली को अहमदाबाद में ड्रॉप किया जाएगा इसकी संभावना न के बराबर है. कुछ फैंस ने कहा कि अब महाकाल दर्शन के बाद उनकी सारी इच्छा पूरी होगी. टेस्ट में शतक से लेकर आरसीबी पहली बार आईपीएल खिताब भी जीतेगी.

Fans ने की अनुष्का शर्मा की तारीफ

फैंस अनुष्का की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि विराट कोहली के व्यवहार में शादी के बाद काफी परिवर्तन आया है. सोशल मीडिया पर भी विराट और अनुष्का ट्रेंड कर रहे हैं.

 टेस्ट फॉर्म में कब वापस लौटेंगे कोहली?

34 साल के विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से हालिया परफार्मेंस कुछ खास नहीं रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मौजूदा सीरीज के तीनों टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे हैं. देखा जाए तो नवंबर 2019 के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं. यानी भारतीय फैन्स को तीन साल से भी ज्यादा समय से उनके टेस्ट शतक का इंतजार है.
गले में रुद्राक्ष, माथे पर तिलक...कुछ इस अंदाज़ में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए महाकाल दर्शन... — NEDRICK NEWS
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में अबतक कुल 5 पांच पारियां खेली हैं जिसमें उनके नाम पर 22.20 की एवरेज से 111 रन दर्ज हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भाग लिया था जहां उनके बल्ले से महज 45 रन निकले थे.
विराट कोहली का टेस्ट में फॉर्म: 
2020: 3 मैच, 116 रन, 19.33 औसत 
2021: 11 मैच, 536 रन, 28.21 औसत
2022: 6 मैच, 265 रन, 26.50 औसत
2023: 3 मैच, 111 रन, 22.20 औसत

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds