हनी सिंह पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप: कई बार विवादों में घिर चुके हैं रैपर, जानिए उनसे जुड़े सभी बड़ी कंट्रोवर्सी के बारे में!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 04 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक समय ऐसा था जब रैपर के नाम पर सिर्फ हनी सिंह का ही नाम सामने आता था। हनी सिंह का गाना आते ही हर तरफ छा गया था और कुछ ही समय में वो गाना बच्चे बच्चे की जुबान पर भी चढ़ जाता था। युवाओं की तब हनी सिंह पहली पसंद बने हुए थे, लेकिन इसके बाद हनी सिंह का नाम विवादों से जुड़ता गया और धीरे धीरे उनके करियर पर ब्रेक लग गया। लंबे समय तक हनी सिंह गायब भी रहे। 

अब इस मशहूर रैपर ने एक बार फिर से वापसी जरूर की, लेकिन वो पुरानी वाली बात नहीं दिखी। अब हनी सिंह धीरे धीरे अपनी लाइफ फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर ही रहे थे कि इस बीच एक नया विवाद उनसे जुड़ गया।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

ये विवाद है घरेलू हिंसा से जुड़ा, जिसके आरोप उनकी पत्नी शालिनी ने हनी सिंह पर लगाए है। हनी सिंह की बचपन की दोस्त और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया। इसके अलावा शालिनी ने हनी सिंह पर मानसिक और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। जिस मामले में कोर्ट ने रैपर को एक नोटिस भी जारी किया। जिसका जवाब हनी सिंह को 28 अगस्त तक देना होगा। 

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर हनी सिंह की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई। वैसे इससे पहले भी हनी सिंह कई बड़े विवाद में बुरी तरह से घिर चुके हैं। आइए आज हम आपको सिंगर से जुड़े कुछ बड़े विवादों के बारे में आपको बताते हैं…

जब शाहरुख के थप्पड़ मारने पर रहे थे सुर्खियों में

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और हनी सिंह स्टारर लुंगी डांस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था। ये गाना सुपरहिट हुआ। हनी सिंह का ये गाना शाहरुख को भी खूब पाया, जिसके बाद उन्होंने अपनी अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में भी उन्हें काम करने का मौका दिया। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान ये खबरें मीडिया में आनी शुरू हो गई थीं कि हनी सिंह और शाहरुख खान के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शाहरुख ने सिंगर को एक जोरदार थप्पड़ तक जड़ दिया। ये खबर जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं। हालांकि बाद में दोनों तरफ से ही इस खबर को अफवाह बताया गया था। 

रिहैब गए थे रैपर!

एक समय जब हनी सिंह अपने गानों को लेकर हर तरफ छाए हुए थे। उसके बाद वो कई महीनों तक लाइमलाइट से दूर हो गए। 2014 में वो ‘गायब’ हुए थे और इसके बाद 2016 में हनी सिंह ने कमबैक की। करीब 18 महीनों तक यो यो हनी सिंह लाइमलाइट से दूर रहे थे। इस दौरान ड्रग्स लेने के चक्कर में रिहैब सेंटर जाने की खबर सामने आई थीं। हालांकि वापसी करने के बाद उन्होंने बताया था कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार हो गए थे। हनी सिंह स्वीकार किया था कि वो बाइपोलर होने के साथ शराब के भी आदी हो गए थे, जिसकी वजह से समस्या बढ़ गई। 

हनी सिंह के इन गानों पर हुआ विवाद

हनी सिंह का जो भी गाना सामने आता है, वो सुर्खियों में छा जाता है। हालांकि उनके कई गानों को लेकर विवाद भी होता रहता है। 2013 में हनी का एक गाना ‘मैं बलत्कारी हूं’ करके एक गाना आया था, जिसको लेकर खूब हंगामा मचा। बाद में उन्होंने साफ किया था कि ये गाना उनका नहीं है और उनके नाम पर कोई इस गाने का प्रचार कर रहा है। 

इसके अलावा हाल ही में भी हनी सिंह के एक और गाने पर हंगामा मचा था। वो था मखना। गाने के लिरिक्स पर आपत्ति जताई गई थी। महिला आयोग ने जिसको लेकर केस भी दर्ज कराया था। 

पुलिस स्टेशन में कराया था फोटोशूट

एक फोटो सेशन को लेकर भी हनी सिंह विवादों में घिरे थे। नागपुर पुलिस स्टेशन में एक केस को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए वो पहुंचे थे। जिस दौरान पुलिसवालों के परिवार के साथ उन्होंने सेल्फी ली थी। पुलिस स्टेशन में उनका ये फोटो सेशन काफी चर्चाओं में रहा था। 

बादशाह-रफ्तार संग बिगड़े रिश्ते

एक वक्त ऐसा था जब बादशाह और हनी सिंह एक अच्छे दोस्त माने जाते थे। साथ में उनके गाने भी आए। लेकिन एक पार्टी के दौरान इन दोनों का झगड़ा हो गया। बताया जाता है कि बात शुरू तो कहासुनी से हुई, जो बढ़ते बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गई। ये बात शुरू तब हुई थी जब हनी से बादशाह के द्वारा रिप्लेस करने पर सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए खुद को रोल्स रॉयस और बादशाह को नैनो कार बताया था। 

बादशाह ही नहीं हनी सिंह का मशहूर रैपर रफ्तार के साथ भी विवाद हो चुका है। इन दोनों ने सात में रैप ग्रुप माफिया मुंदीर के लिए काम किया। खबरों के मुताबिक हनी ने इसका क्रेडिट रफ्तार को नहीं। जिसके बाद रफ्तार ने अपने सॉन्ग स्वैग मेरा देसी के जरिए उन पर निशाना साधा था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds