फिर विदेश यात्रा पर गए Rahul Gandhi, कांग्रेस ने बताई इटली जाने की वजह

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 30 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश के पांच राज्यों का माहौल इस वक्त चुनावी हो गया है। यूपी समेत कई राज्यों में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के इलेक्शन होने जा रहे है, जिसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस रही है। बड़े बड़े नेता इस चुनावी रण में कूद पड़े। लेकिन चुनावों के बीच और न्यू ईयर से ठीक पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश रवाना हो गए। 

कल कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस मनाने के बाद इटली रवाना हो गए। हालांकि कांग्रेस पार्टी की तरफ से इसे निजी यात्रा बताया है। बताया जा रहा है कि राहुल इटली गए हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल की विदेश यात्रा पर बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी संक्षिप्त निजी विदेश यात्रा पर गए हैं। बीजेपी और मीडिया के दोस्तों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए। सुरजेवाला ने बताया कि वो 5 जनवरी को भारत वापस लौट आएंगें। 

गौरतलब है कि पंजाब चुनाव के मद्देनगर राहुल गांधी को 3 जनवरी को मोगार में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन इससे पहले ही विदेश रवाना हो गए। ऐसे में राहुल का पंजाब का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब उनकी ये रैली कब होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई। माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब की रैलियों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पहली बार सुर्खियों में नहीं आई। पिछले साल भी वो नए साल से पहले इटली गए थे। यहां तक कि वो कांग्रेस के  स्थापना दिवस पर मौजूद नहीं थे। सोनिया गांधी भी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनी थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds