महंगाई का तगड़ा झटका: एक साथ 250 रुपये बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 अप्रैल 2022, 05:30 AM Updated: 01 अप्रैल 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में महंगाई इस वक्त सभी सीमाओं को पार करती नजर आ रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों से लेकर आम आदमी की जरूरत की कई चीजों के दाम इस वक्त आसमान छुए हुए है। इस बीच महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। आज यानी एक अप्रैल को गैस सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा हुआ। 

अब इतने में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर 

 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक साथ 250 रुपये बढ़ा दिए गए। ये दाम 19 किलो वाले सिलेंडर के बढ़ाए गए है। इसके साथ ही अब दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,253 में मिलेगा। कोलकाता में इसके दाम बढ़कर 2,351 पहुंच गए। तो वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,205 रुपये और चेन्नई में 2,406 रुपये हो गई। 

बता दें कि इससे पहले एक मार्च 2022 को भी सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब इसमें 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं 22 मार्च को ये महज 9 रुपये ही सस्ता किया गया। इस तरह एक ही महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 346 रुपये बढ़ गए है। 

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

हालांकि राहत की बात ये रही कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि 10 दिन पहले ही घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। तब इसमें 50 रुपये का इजाफा किया गया था। जिसके बाद दिल्ली में सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये पहुंच गई थी। वहीं कोलकाता में इसके दाम 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये पहुंच गए थे। बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की समीक्षा की जाती है। 

जानें क्या होगा असर?

गौरतलब है कि उपभोक्ताओं को 2 तरह के LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसमें एक घरेलू इस्तेमाल के लिए और दूसरा कमर्शियल। कमर्शियल गैस सिलेंडर साइज में बड़ा होता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर व्यावसायिक गतिविधियों जैसे होटलों, ढाबों और सार्वजनिक भोजनालयों में किया जाता है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट के खाने के दाम पर असर पड़ सकता है। वहीं शादी की कैटरिंग में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते  कैटरिंग सर्विस वाले भी अपने दामों में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds