हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 नवम्बर 2021, 12:00 AM Updated: 22 नवम्बर 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय सेना के जांबाजों का आज सम्मान किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के हीरोज को वीरता पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति ने देश के बहादुरों को ये पुरस्कार दिए। इस दौरान एयर स्ट्राइक के हीरो ग्रुप कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सम्मानित किया गया। साथ ही कई वीरों को मरणोपरांत भी सम्मान मिला। 

अभिनंदन वीर चक्र से सम्मानित  

पाकिस्तान फाइटर एयरक्राफ्ट F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान को भला कौन भूल सकता है। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान भारत-पाक में बढ़े तनाव को लेकर अभिनंदन ने जाबांजी दिखाते हुए पड़ोसी देश को धूल चटा दी थीं। उन्होंने 27 फरवरी 2019 को पाकिस्‍तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इस दौरान वो पाकिस्तान चले गए। उनका विमान पाकिस्तानी सीमा में क्रैश हो गया था। तीन दिनों के बाद अभिनंदन की भारत वापसी हुई।

हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें... — Nedrick News

अभिनंदन की मूछों का बदल गया स्टाइल

आज उनकी वीरता के लिए अभिनंदन को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। अभिनंदन को प्रमोट करते हुए विंग कमांडर से अब ग्रुप कैप्टन बनाया जा चुका हैं। जब अभिनंदन ये सम्मान लेने के लिए आए तो उनका लुक पूरी तरह से बदल गया था। एयरस्ट्राइक के बाद उनकी लंबी लंबी मूछों वाला ट्रेंड काफी ज्यादा सुर्खियों में आया था। कई लोग उनकी मूंछों से इंप्रेस होकर वो ट्रेंड फॉलो करने लगे थे। लेकिन अब अभिनंदन ने अपने लुक को बदल दिया। 

हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें... — Nedrick News

खूंखार आतंकी को मारने वाले शहीद का सम्मान 

अभिनंदन के अलावा और भी कई योद्धाओं का इस दौरान सम्मान हुआ। शहीद नायब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। एक ऑपरेशन के दौरान उन्होंने A++ आतंकवादी को मार गिराया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद की पत्नी और मां के हाथों में ये सम्मान दिया। 

हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें... — Nedrick News

शहीद मेजर विभूति का शौर्य चक्र से सम्मान

शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर विभूति ने 5 आतंकवादियों को ढेर किया था और इस दौरान 200 किलोग्राम विस्फोटक भी बरामद किया गया था। वो 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चलाए गए एक ऑपरेशन में शहीद हो गए थे। राष्ट्रपति ने आज शहीद विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी और लेफ्टिनेंट नितिका कौल और उनकी मां को ये पुरस्कार सौंपा। 

हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें... — Nedrick News

शहीद प्रकाश जाधव को मिला कीर्ति चक्र

कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स के सैपर शहीद प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। वो आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी पत्नी और मां ने अवॉर्ड लिया।

हीरोज का सम्मान: ग्रुप कैप्टन अभिनंदन समेत इन जाबांजों को राष्ट्रपति ने दिया पुरस्कार, देखें कुछ खास तस्वीरें... — Nedrick News

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds