गूगल के साथ काम करेगी पटना की बेटी, मिला 1.11 करोड़ का पैकेज, जानिए सफलता की कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 जनवरी 2022, 05:30 AM Updated: 08 जनवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अगर लक्ष्य निर्धारत हो और उसको हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की जाएं तो सफलता कदम जरूर चुमती है। इस कथन को सच कर दिखाया है बिहार की एक बेटी ने। जिसने पूरे देश के नाम को रोशन किया है। पटना की संप्रीति यादव अब जल्द ही गूगल में काम करने जा रही हैं। कंपनी की तरफ से संप्रीति को 1 करोड़ 11 लाख का सालाना पैकेज ऑफर किया है। 

संप्रीति पटना के नेहरू नगर में रहने वाले बैंक अधिकारी रामाशंकर यादव की बेटी हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बी.टेक की है। इसके बाद संप्रीति को कैंपस सिलेक्शन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से 44 लाख का पैकेज मिला। वो फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही थीं। अब वो 14 फरवरी से गूगल के साथ काम शुरू करेगीं। इसके अलावा संप्रीति को एडोब, फ्लिपकार्ट और एक्सपेडिया कंपनी से भी नौकरी को ऑफर मिल चुका था। 

गूगल की तरफ से नौकरी मिलने से पहले संप्रीति का 9 राउंड में इंटरव्यू हुआ। हर राउंड में संप्रीति के जवाब से गूगल संतुष्ट रहा। इसके बाद नौकरी का अवसर दिया। संप्रीति बताती हैं कि उन्होंने हर राउंड के लिए काफी मेहनत की थी, इसलिए ही उन्हें ये नौकरी मिली। संप्रीति ने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए सलाह दी कि अगर आप कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो पहले अपना लक्ष्य तय करें और फिर उसके हिसाब से तैयारी करें तो सफतला जरूर मिलेगी। 

संप्रीति सिर्फ पढ़ाई में हीं अच्छी नहीं हैं, बल्कि इसके साथ साथ उन्हें संगीत, नाटक और खेल में भी काफी रुचि हैं। नुक्कड़ नाटकों में वो हिस्सा लेती रही हैं।  संप्रीति ने 3 साल तक क्लासिकल म्यूजिक की भी ट्रेनिंग ली। इंटरनेशनल मैच ओलिपियाड में 35वां और नेशनल साइंस ओलिपियाड में 170वां स्थान मिला था। वो अंग्रेजी डिबेट और कविता प्रतियोगिता में भी अवार्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा संप्रीति यादव ने टेनिस में भी अवॉर्ड जीता है। संप्रीति की इस सफलता से उनके गांव में खुशी का माहौल है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds