अपनी सेहत के साथ ना करें खिलवाड़: कभी भी दोबारा गर्म करके ना खाएं ये चीजें!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 03 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लोगों को अक्सर ही खाना गर्म करके खाने की आदत होती है। कई बार खाना ज्यादा बन जाता है और थोड़ा बहुत बच जाता है। फूड वेस्ट ना हो, इसलिए लोग खाने को फ्रिज में रख देते हैं और फिर बाद में गर्म कर उसे खा लाते हैं। ये आदत हम सबमें काफी कॉमन होती है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी होती है, जिन्हें गर्म कर नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसा करके आप अपनी सेहत को रिस्क में डाल रहे हैं। कुछ चीजें ऐसी होती है, जिनको अगर दोबारा गर्म कर खाया जाए तो ये इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। तो आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताते हैं, जिनको दोबारा गर्म करके खाने से आपको बचना चाहिए….

मशरूम- 

मशरूम को दोबारा गर्म करके खाने की सलाह नहीं दी जाती। मशरूम को काटते ही इसमें जो प्रोटीन तत्व मौजूद होते हैं, वो कम होना शुरू हो जाते है। इसलिए मशरूम को फ्रैश ही खाने को कहा जाता है। इसे पकाने के बाद तुरंत खा लेना चाहिए। लेकिन अगर आपके मशरूम एक बार पका लिया है, तो भूल से भी इसे दोबारा से गर्म करके ना खाएं। ये आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

अंडा-

इसके अलावा अंडा भी दोबारा गर्म करके खाने से बचना चाहिए। वैसे तो अंडा हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन उबले हुए अंडे, अंडे की भुजिया, एग करी या फिर ऑमलेट को पकाने के बाद दोबारा गर्म करके खाया जाए तो ये जहरीला बन सकता है। अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। बार बार ये हीट के संपर्क में आए तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। इसलिए पकाने के तुरंत बाद अंडे को खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि अगर इसे आपको दोबारा खाना है, तो आप ठंडा अंडा जरूर खा सकते है, लेकिन फिर से गर्म करने से इसे बचें। 

चिकन-

चिकन को भी बार बार गर्म कर खाने की सलाह नहीं दी जाती। ऐसा करने से इसमें काफी बदलाव आते हैं और प्रोटीन कम्‍पोजिशन पूरी तरह से बदल जाते है। चिकन को बार बार गर्म करने से ये आपके डाइजेशन पर असर डाल सकता है। 

पालक-

पालक या फिर दूसरी हरी सब्जियों को भी फिर से गर्म करने खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि पालक में भारी मात्रा में आयरन मौजूद होता है। अगर इसे बार बार गर्म किया जाए तो ये ऑक्सीडाइज हो जाता है, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। 

आलू-

आलू सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जी में से एक है। ये हर घर में आपको मिल ही जाएगा। आलू से लोग अलग अलग तरह की डिश बनाकर खाते हैं। हालांकि आलू को कुछ लोग बनाकर रख देते हैं। ऐसा करना सही नहीं होता। इसे बनाकर काफी देर तक रखने से आलू में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते है। वहीं अगर आलू को दोबारा गर्म करके खाया जाए तो ये हमारे डाइजेशन पर नेगिटिव असर डाल सकते है। 

चावल-

इसके अलावा इस लिस्ट में चावल भी शामिल है, जिन्हें दोबारा गर्म कर खाने से मना किया जाता है। दरअसल, चावल में कुछ स्पोर्स यानी जीवाणु मौजूद होते हैं। हम जब चावलों को पकाते हैं, तब भी वो इसमें मौजूद रहते हैं। हालांकि ये शरीर को कुछ नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन अगर चावलों को पकने के बाद लंबे समय तक रूम ट्रेम्प्रेचर पर रखा जाए तो ये जीवाणु बैक्टीरिया में कन्वर्ट हो जाते हैं। जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती है। ये फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकते है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds