माही का सबसे हटकर अंदाज: धोनी की वेब सीरीज 'अथर्व: द ओरिजिन' का फर्स्ट लुक हुआ आउट, देखते ही क्रेजी हुए फैंस!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 03 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी अपकमिंग एनिमेटेड ग्राफिक नॉवेल ‘अथर्व: द ओरिजिन’ से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। धोनी ने खुद अपनी इस माइथोलॉजिकल साइंस फिक्शन नॉवेल का फर्स्ट लुक टीजर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया। इस टीजर में आप देख सकते हैं कि धोनी अघोरी ‘अथर्व’ के किरदार में नजर आ रहे हैं।

धोनी ने अपने फेसबुक हैंडल पर आने वाली इस पौराणिक वेब सीरीज का फर्स्ट लुक टीजर शेयर किया। धोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- मेरे नए अवतार अथर्व की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। बता दें कि वेब सीरीज को धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी बना रही है। धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ मिलकर 2019 में इस कंपनी की स्थापना की है। इस ग्राफिक उपन्यास को रमेश थमिलमनी ने लिखा है।

धोनी ने जो टीजर की क्लिप शेयर की, उसमें धोनी को युद्ध के मैदान में एक एनिमेटेड अवतार में देखने को मिल रहा है। उनके सिर पर जटाएं दिख रही हैं। वो अकेले कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये नया लुक आते ही छा गया और फैंस इसे खूब पसंद करते हुए नजर आने लगे।

 

बताया जा रहा है कि धोनी की ये वेब सीरीज साइंस फिक्शन पर आधारित होगी।  इस वेब सीरीज पर लंबे वक्त से काम चल रहा है। साक्षी धोनी इसको लेकर बताती हैं कि ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। 

गौरतलब है कि टीम इंडिया की कमान संभालने वाले धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 40 साल के धोनी ने कई सालों तक टीम इंडिया का नेतृत्व किया। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया तीन ICC खिताब जीतने में कामयाब हुई। यही नहीं IPL में भी माही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हैं। वो अपनी कप्तानी में टीम को चार बार ट्रॉफी दिला चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds