Mr.beast Net Worth: 26 की उम्र में खड़ा किया हजारों करोड़ का साम्राज्य, एक दिन की कमाई जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 दिसम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 24 दिसम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Mr.beast Net Worth: Mr. Beast नाम से मशहूर जिमी डोनाल्डसन, यूट्यूब की दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली क्रिएटर्स में से एक हैं। अपनी अनोखी व्लॉगिंग स्टाइल, शानदार चैरिटी प्रोजेक्ट्स और हैरतअंगेज चैलेंज वीडियो के कारण वे ग्लोबल सुपरस्टार बन चुके हैं। आज हम उनके नेट वर्थ, लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग स्टाइल के पीछे की कहानी पर चर्चा करेंगे।

और पढ़ें: Ranveer Allahabadia: यूट्यूब से करोड़ों की कमाई तक का सफर, डिप्रेशन से लड़कर बने प्रेरणा का स्रोत

Mr. Beast का जन्म- Mr.beast Lifestyle

मिस्टर बीस्ट का जन्म 7 मई 1998 को अमेरिका में हुआ था। उनकी उम्र सिर्फ 26 साल है। लेकिन, जब बात यूट्यूब पर मुनाफ़े और सब्सक्राइबर की आती है, तो वे बादशाह हैं। यह बात ध्यान देने लायक है कि वे कभी कॉलेज भी नहीं गए। दाख़िला लेने के कुछ समय बाद ही उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया।

यूट्यूब की शुरुआत

20 फरवरी, 2012 को दुनिया के शीर्ष यूट्यूबर ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया (Mr.beast Youtube Journey)। अपने चैनल पर, मिस्टर बीस्ट ने अब तक 839 वीडियो पोस्ट किए हैं। उनके सभी वीडियो के व्यूज मिलाकर 67,59,63,71,643 है। यूट्यूब के अलावा, मिस्टर बीस्ट के इंस्टाग्राम पर भी बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनके करीब 63.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Mr. Beast की नेट वर्थ- Mr.beast net worth

मुनाफ़े के मामले में मिस्टर बीस्ट को अमीर व्यापारियों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। PayCheck.in की रिपोर्ट के अनुसार मिस्टर बीस्ट हर दिन करीब 2.62 करोड़ रुपये कमाते हैं। एक महीने में मिस्टर बीस्ट करीब 56.91 करोड़ रुपये कमाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

2024 तक, Mr. Beast की नेट वर्थ लगभग $500 मिलियन (₹4,000 करोड़) आंकी गई है। उनके कमाई के स्रोत में यूट्यूब एड रेवेन्यू, ब्रांड प्रमोशन्स, खुद की कंपनियां जैसे Mr. Beast Burgers और Feastables चॉकलेट और मर्चेंडाइज सेल है।

यूट्यूब चैनल्स:

Mr. Beast के कई यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें सबसे प्रमुख उनका मुख्य चैनल है, जहां उनके 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा, उन्होंने गेमिंग, रिएक्शन और फिलैंथ्रॉपी पर आधारित चैनल भी शुरू किए हैं।

Mr. Beast की लाइफस्टाइल

Mr. Beast की लाइफस्टाइल बाकी सुपरस्टार्स से अलग है। वे अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा चैरिटी में खर्च करते हैं। उन्होंने लाखों डॉलर गरीबों और जरूरतमंदों को दिए हैं। उनके “Team Trees” और “Team Seas” प्रोजेक्ट्स ने पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया।

इसके अलावा, Mr. Beast एक साधारण जीवन जीते हैं। वे महंगे घरों और गाड़ियों पर पैसा खर्च करने के बजाय अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दूसरों की मदद में लगाते हैं। वहीं, उनकी टीम में 30 से ज्यादा लोग हैं, जो उनके वीडियो और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं।

व्लॉगिंग स्टाइल: क्या बनाता है Mr. Beast को अलग?

Mr. Beast के वीडियो उनकी क्रिएटिविटी और यूनिक आइडियाज के कारण यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं। “Last To Leave Circle Wins $1 Million” जैसे चैलेंज वीडियो ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। वे अपनी हर वीडियो में करोड़ों डॉलर का इनाम देते हैं।

Mr. Beast के वीडियो न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि चैरिटी और मानवता का संदेश भी देते हैं। वे बेघरों के लिए घर बनाते हैं, भूखों को खाना खिलाते हैं, और अस्पतालों के बिल चुकाते हैं।

इंटरैक्टिव कंटेंट:

Mr. Beast के वीडियो का प्रोडक्शन स्तर हॉलीवुड फिल्मों जैसा है। वे वीडियो शूट पर लाखों डॉलर खर्च करते हैं। वह अपने दर्शकों को वीडियो के साथ जुड़ाव महसूस कराने में माहिर हैं। उनके वीडियो में दर्शकों को हर पल उत्सुकता बनी रहती है।

खुद का बिजनेस एम्पायर

Mr. Beast Burgers: यह उनकी एक फूड डिलीवरी चेन है, जो अमेरिका समेत कई देशों में लोकप्रिय है।

Feastables: उन्होंने चॉकलेट और स्नैक्स का एक ब्रांड लॉन्च किया जो स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प प्रदान करता है।

मर्चेंडाइज: Mr. Beast ब्रांड के तहत कपड़े और एक्सेसरीज भी बेचते हैं।

और पढ़ें: Shakti Kapoor जब अजीबोगरीब अंदाज में पहुंचे डायरेक्टर के ऑफिस, हुलिया देख दंग रह गया था निर्देशक

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds