रात के तीसरे पहर में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें, इस समय होती हैं शैतानी ताकत सबसे ज्यादा एक्टिव!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 26 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

मृत्यु जीवन का वह कड़वा सच है जिससे हर कोई दूर भागता है। जीवन और मृत्यु का रहस्य जानना आम आदमी के बस की बात नहीं है। लेकिन अभी भी वैज्ञानिक मौत के पीछे के इस रहस्य से पर्दा हटाने में लगे हुए हैं। वैज्ञानिकों के शोध में मौत से जुड़ा एक अनोखा तथ्य सामने आया है। इस तथ्य के अनुसार रात के समय इंसान का शरीर सबसे ज्यादा कमजोर होता है और सबसे ज्यादा मौत रात के 3 बजे के बाद होती है। आइए जानते हैं मौत से जुड़े इन रहस्यों के बारे में।

और पढ़ें: कौन हैं 79 साल के ‘राम भक्त’ तृप्त सिंह, जिनकी फिटनेस के विराट कोहली भी फैन हैं  

मौत को लेकर क्या कहता है साइन्स

मौत को लेकर वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि ज्यादातर मौतें रात के 3 से 4 बजे के बीच होती हैं। रिसर्च में इन मौतों के पीछे का कारण भी पता चला है। मेडिकल रिसर्च से मिली जानकारी के मुताबिक, दिन के सामान्य समय की तुलना में सुबह 3 से 4 बजे के बीच अस्थमा अटैक का खतरा 300 गुना ज्यादा होता है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस समय शरीर में एड्रेनालाईन और एंटी-इंफ्लेमेटरी हार्मोन का उत्सर्जन काफी कम हो जाता है। जिसके कारण शरीर में श्वसन तंत्र काफी सिकुड़ जाता है। वहीं, इस समय रक्तचाप भी दिन की तुलना में सबसे कम होता है। यह भी एक कारण है कि ज्यादातर लोगों की मौत सुबह 4 बजे होती है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

एनआईयू लैंगोन मेडिकल सेंटर की डॉ. रोशनी राज का कहना है कि, ‘सुबह 6 बजे कोर्टिसोल हार्मोन का स्राव तेजी से होने के कारण खून के थक्के जमने और अटैक आने का खतरा ज्यादा रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर रात के 9 बजे होता है। इससे मौत भी हो सकती है।’

वहीं, एक अन्य डॉक्टर का कहना है कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जिसके कारण सुबह के समय मौत की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके अलावा रात को सोते समय भी लोगों की मौत हो जाती है। इसका कारण स्लीप एपनिया है। यानि कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें सोते समय लोगों की सांसें रुक जाती हैं।

धार्मिक मान्यताओं का कहना है अलग

जहां वैज्ञानिक सोच समाप्त हो जाती है वहां धार्मिक मान्यताएं काम आती हैं। जानकारी के मुताबिक, दुनिया की कई संस्कृतियों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार के 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच का समय इंसानों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।

कुछ मान्यताओं के अनुसार सुबह 3 से 4 बजे के बीच का समय आसुरी शक्तियां सबसे अधिक शक्तिशाली होती हैं और इस दौरान इंसान का शरीर सबसे ज्यादा कमजोर होता है। जिस वजह से इस समय मौत सबसे ज्यादा होती है।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेड्रिक इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

और पढ़ें: Water Poisoning: बहुत अधिक पानी पीने से क्या होता है? जानिए यहां 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds