मेरे दर्द से भयंकर जनता का दर्द…यह लड़ने का समय, साथ आओ, चुनाव प्रचार में व्हीलचेयर पर ममता

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 15 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बंगाल चुनाव (West Bengal Election 2021) पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है। बीजेपी, बंगाल में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को हराकर 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है। पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हुए हमले के बाद से ही प्रदेश की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। 

ममता बनर्जी अब व्हीलचेयर (Wheelchair) पर ही चुनाव प्रचार करने में जुटी है। आज उन्होंने व्हीलचेयर पर ही पुरुलिया में जनसभा को संबोधित किया और इस दौरान इमोशनल कार्ड खेलते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सभी से एक साथ आने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ने का समय है, साथ आओ।

‘आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा’

पुरुलिया के झालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस की सरकार रहेगी, आपको मुफ्त राशन मिलता रहेगा और हम आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे। आपको मई के बाद खरीदारी करने नहीं आना है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास एकमात्र कानून है, जो किसानों के जबरन भूमि अधिग्रहण को रोकता है। यहां पर पानी की कुछ समस्या है लेकिन हमारे पास कई योजनाएं हैं और हम इसे जल्द ही ठीक कर देंगे।’

‘मेरे दर्द से ज्यादा भयंकर दर्द जनता का दर्द है’

ममता बनर्जी ने महंगाई को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी सरकार ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और केरोसिन तेल के दाम बढाए हैं। उज्ज्वला योजना अधूरा रह गया और उन्होंने घोटाला किया है।’ 

सीएम ने आगे कहा, ‘उन्होंने जीत के बाद 15 लाख रुपये देने का वादा किया। क्या आपको पैसे मिले?’ उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी और उसके सहयोगियों को वोट न करें। कांग्रेस को एक भी वोट ना दें, बीजेपी-कांग्रेस सब भाई-भाई है।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘टीएमसी नेतृत्व इतना नीचे क्यों है? यह लड़ने का समय है, साथ आओ। अगर मैं टूटे हुए पैर से लड़ सकती हूं, तो आप क्यों नहीं लड़ सकते हैं?’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरे दर्द से ज्यादा भयंकर दर्द जनता का दर्द है, बंगाल की रक्षा करनी होगी।‘

2 मई को घोषित किए जाएंगे नतीजे

बता दें, 294 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखें मुकर्रर कर दी है। बंगाल की 30-30 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में 27 मार्च और 1 अप्रैल को चुनाव होंगे। 6 अप्रैल को तीसरे चरण में 31 सीटों पर, 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों, 17 अप्रैल को पांचवे चरण में 45 सीटों, 22 अप्रैल को छठे चरण में 43 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण में 36 सीटों और 29 अप्रैल को आठवें चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। जिसके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds