Arun Govil Net Worth : रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर अरुण गोविल फेमस हो गए। लोग उनमें भगवान श्रीराम को देखने लगे। वो जहां दिख जाते, लोग उनके पैरों में पड़ जाते। चूंकि सक्सेस मिल चुका था और अच्छा फैन बेस तैयार हो गया था तो टीवी के इस राम ने अपनी मनमर्जी करनी शुरु कर दी! सिगरेट पीते हुए उनकी कई तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी हैं, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई थी।
इसके अलावा अरुण गोविल का कनेक्शन सनातन धर्म को बदनाम करने वाले ‘फर्जी बाबाओं’ से भी है। हिंदू धर्म को गाली देने वाले उस बाबा के मंच से अरुण गोविल ने कई बार लोगों को संबोधित किया है और उस पाखंडी बाबा की जमकर तारीफ भी की है। अब लोकसभा चुनाव 2024 में अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ से टिकट दिया है। हाल ही में उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा होने लगी है।
अरुण गोविल कहां से चुनाव लड़ रहे हैं?
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी के मेरठ से अरुण गोविल को टिकट दिया है, वह यहीं से अपना पहला चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को अरुण गोविल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा भी पेश किया है। जिसमें उनके कर्ज से लेकर बैंक बैलेंस तक का सारा हिसाब-किताब मौजूद है।
और पढ़ें: BJP Supporters in Bollywood : ये बॉलीवुड सितारे हैं बीजेपी के कट्टर समर्थक
अरुण गोविल की संपत्ति – Arun Govil Net Worth
गोविल को रामायण में पुष्पक विमान की सवारी करते देखा गया था। हालांकि, असल जिंदगी में वह लाखों की कीमत वाली कार चलाते हुए नजर आते हैं। खबरों के मुताबिक, उनके पास करीब 63 लाख रुपये की मर्सिडीज है। अरुण गोविल ने हलफनामे में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान उन्होंने 61 लाख 2 हजार 850 रुपये की कमाई की। उनकी पत्नी श्रीलेखा अरुण गोविल ने पिछले साल 16 लाख 74 हजार 660 रुपये की कमाई की। चल संपत्ति की बात करें तो अरुण गोविल के पास 3.75 लाख रुपये नकद हैं। उनकी पत्नी के पास 4 लाख, 7 हजार 500 रुपये हैं।
साथ ही, गोविल के पास 10.93 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 32.89 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। अरुण गोविल की कुल चल संपत्ति की बात की जाए तो वह करोड़ो के मालिक हैं। उनका कुल नेट वर्थ 3 करोड़, 19 लाख, 75 हजार 635 रुपये है। इसके अलावा उनकी पत्नी भी करोड़ों रुपए की मालकिन हैं। उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2 करोड़, 76 लाख, 65 हजार 226 रुपये है।
अरुण गोविल पर लाखों का कर्ज
Arun Govil Net Worth – करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद गोविल पर लाखों का कर्ज है। दरअसल, एक्टर द्वारा चुनाव आयोग में दिए गए हलफनामे से खुलासा हुआ है कि अरुण गोविल पर 14 लाख 64 हजार 28 रुपये का बैंक लोन है। अब यह लोन उन्होंने किस लिए लिया है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अरुण गोविल जिस कार को चलाते हैं, वह लोन पर ली गई है। कार लोन के कारण वह कर्जदार हो गए हैं।
और पढ़ें: केजरीवाल के काम से कितने खुश हैं दिल्लीवाले, ED एक्शन के बीच आया हैरान करने वाला सर्वे













































