इस शहर में हर दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट आ रही पॉजिटिव, संक्रमण दर बढ़कर 53% पार

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 08 जनवरी 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 08 जनवरी 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जिस तरह से देश में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी होती दिख रही है, उससे कहा जा सकता है तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। कोरोना एक बार फिर कई जगहों पर कहर बरपा रहा है। दिल्ली हो या फिर मुंबई कई जगहों पर हालात आउट ऑफ कंट्रोल होते हुए नजर आ रहे हैं। 

इस बीच पश्चिम बंगाल में भी कोरोना का जबरदस्त विस्फोट होता हुआ दिख रहा है। हालात कोलकाता के भी काफी खराब होते चले जा रहे है। कोलकता में हर दूसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है। यहां कोरोना का संक्रमण दर यानी पॉजिटिविट रेट बढ़कर 53.1 फीसदी पहुंच गया। 

बंगाल में बीते दिन कोरोना के 18,212 नए मामले देखने को मिले, जिसमें से 7484 केस कोलकाता में मिले। बीते एक हफ्ते में यहां कोरोना केस में जबरदस्त बढ़ोत्तरी होती दिखी। 3 जनवरी को जहां  शहर में 2801 नए केस मिले थे। इसके अगले तीन दिनों में ये संख्या दोगुनी होकर 6569 तक पहुंच गई। बुधवार को कोलकाता में 6170 नए केस मिले। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोलकता में ज्यादा मरीज बढ़ने की वजह वहां की बेकाबू भीड़ है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds