क्यों हवाई सफ़र के दौरन टेक ऑफ और लैंडिंग के समय कान में होता है दर्द, एयरप्‍लेन इयर की समस्या क्या है ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 18 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जानिए क्यों  होता है हवाई सफ़र के दौरन होता है कान में दर्द 

आजकल के समय लोग हवाई सफ़र करना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इससे समय बचता है और वो जल्दी से जल्द अपनी मंजिल पर पहुंच जाते हैं. लेकिन हवाई सफ़र पसंद करने वाले लोगों को फ्लाइट में एक समस्या का सामना करना पड़ता है. और ये समस्या हवाई यात्रा के दौरान कान में ज्यादा दर्द, कान बंद होना या सुन्‍न की है और इसे एयरप्‍लेन इयर कहते हैं.

जनिए क्या होता है एयरप्‍लेन इयर

क्यों हवाई सफ़र के दौरन टेक ऑफ और लैंडिंग के समय कान में होता है दर्द, एयरप्‍लेन इयर की समस्या क्या है ? — NEDRICK NEWS

हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट के टेक ऑफ करने और लैंडिंग के समय कान में ज्यादा दर्द, कान बंद होना या सुन्‍न होने की समस्या एयरप्‍लेन इयर कहते हैं. वहीं कुछ लोग इस एयरप्‍लेन इयर की वजह से ज्‍यादा परेशानी नहीं होती है लेकीन कई लोगों को जो इस दर्द को झेल नहीं पाते हैं पर फ्लाइट से उतरने के बाद ये दर्द खत्म हो जाता है.

क्यों हवाई सफर के दौरन आती है ये समस्या

ये समस्या कान के बीच के हिस्‍से पर पड़ने वाला दबाव के कारन होता है क्योंकि कान का यह भाग बिल्‍कुल उस गुफा जैसा होता है जिसमें हवा भरी होती है. इसमें मौजूद हवा का दबाव हमारे वातावरण की हवा के दबाव के साथ संतुलन बनाता है. वहीं ये सब युस्टाशियन ट्यूब की वजह से होता है.

क्यों हवाई सफ़र के दौरन टेक ऑफ और लैंडिंग के समय कान में होता है दर्द, एयरप्‍लेन इयर की समस्या क्या है ? — NEDRICK NEWS

ये ट्यूब कान के बीच के हिस्‍से को नाक के पिछले हिस्से से जोड़ती है. जब आप जम्हाई लेते हैं तब यह ट्यूब खुलती है और हवा को कान के मध्य भाग में हल्की आवाज के साथ अन्दर जाने देती है. इस वजह से कान के अंदर और बाहर का दबाव एक जैसा रहता है. उड़ान भरते समय हवाई जहाज की ऊंचाई बदलती है. ऊंचाई बदलने के कारण बाहर का दबाव तेज रफ्तार के साथ बदलता है.

युस्टाशियन ट्यूब पर क्यों पड़ता है असर

क्यों हवाई सफ़र के दौरन टेक ऑफ और लैंडिंग के समय कान में होता है दर्द, एयरप्‍लेन इयर की समस्या क्या है ? — NEDRICK NEWS


टेक ऑफ करने और लैंडिंग के दौरान युस्टाशियन ट्यूब कान की हवा के दबाव को बार-बार तेजी के साथ बाहरी हवा के दबाव के साथ संतुलित करती है. कान की गुफा में अंदर और बाहर से पड़ने वाले विपरीत दबावों के कारण वहां से अजीब सी आवाजें आती है. इस दौरान निगलने की प्रक्रिया करने से दबाव को संतुलित करने में मदद मिलती है. जब यह ट्यूब अपना काम सही से नहीं कर पाती तो ऐसे में दबाव का संतुलन भी ठीक नहीं बनता है. तब फिर ऐसी परिस्थिति में कान बंद होने या फिर दर्द का एहसास होता है.

जानिए कैसे इस समस्या से पाए निजत

इस समस्या से निजात पाने के लिए आप च्यूइंगम या कोई कैंडी खा सकते हैं. दरअसल, च्यूइंगम या कैंडी खाने से हवा दबाव को बराबर रखने में मदद करती है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds