जानिए कैसा रहेगा 01 अक्टूबर को आपका दिन

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 01 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जैसा कि हम सभी जानते हैं ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसके चलते हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता। वहीं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं आज के दिन के बारे में आपके सितारे क्या कहते हैं और 01 अक्टूबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- आज का आपका दिन सामान्य रहने वाला है। लंबे वक्त से कामों में आ रही मुश्किलें आज कम होगी। मन मुताबिक काम होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा डामाडोल रहने की संभावनाएं है। 

वृषभ राशि- दिन की शुरूआत अच्छी होगी। मेहनत के नतीजे आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। किसी नए काम की शुरूआत करने से आपको बचना चाहिए। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। 

मिथुन राशि- आपका दिन ठीक ठाक बीतने वाला है। आज कुछ उलझनों में आप घिरे रह सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद जरूर करें। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। 

कर्क राशि- आपका दिन सामान्य रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में आज थोड़ा टेंशन का माहौल रह सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी डामाडोल रहेगी।

सिंह राशि- दिन मिला जुला बीतेगा। आज आपको सुबह सुबह कोई परेशान करने वाली खबर सुनने को मिल सकती  है। किसी से पैसे उधार लेने से बचें। घर में ठीक ठाक माहौल रहेगा। 

कन्या राशि- दिन आपका अच्छा बीतने वाला है। लंबे वक्त से चली आ रही बाधाएं दूर होगी। आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।

तुला राशि- कामकाज के सिलसिले में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। कई तरह की समस्याएं आपके सामने आएगी। दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। आज कोई नया काम शुरू ना करें। 

वृश्चिक राशि- आपका दिन शानदार रहने वाला है। जिस चीज को लंबे वक्त से चाह रहे थे, वो आपको मिल सकती है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। 

धनु राशि- आपका दिन सामान्य रहने वाला है। रुके काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा वक्त आपका बीतेगा। कामकाज के सिलसिले में कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

मकर राशि- दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आपको विदेश से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अचानक किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 

कुंभ राशि- दिन आपका सामान्य रहेगा। सुबह सुबह कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन शाम तक हालात सामान्य होने लगेंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। माता पिता का ध्यान रखें। 

मीन राशि- आपका दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका आपको मिलेगा।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds