Karwa Chauth 2025: कब दिखेगा चांद? जानिए अपने शहर का समय और व्रत खोलने की सही विधि

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 अक्टूबर 2025, 05:30 AM Updated: 10 अक्टूबर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Karwa Chauth 2025: देशभर की लाखों महिलाओं के लिए खास दिन आ गया है। 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखती हैं। सूरज उगने से पहले सरगी खाकर व्रत की शुरुआत होती है और दिनभर भूखे-प्यासे रहकर चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोला जाता है।

इस बार का करवा चौथ न केवल विशेष मुहूर्त में आ रहा है, बल्कि इसके साथ कई शहरों में चंद्रोदय के समय को लेकर लोगों में उत्सुकता भी है। आइए जानते हैं कि इस बार व्रत कब रखा जाएगा, चांद कब निकलेगा और व्रत खोलने की सही विधि क्या है।

और पढ़ें: Karwa Chauth 2025: जानें क्यों छलनी से देखना होता है चंद्रमा और पति का चेहरा? 

करवा चौथ की तारीख और तिथि- Karwa Chauth 2025

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे शुरू होगी और 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। उदया तिथि यानी जो तिथि सूर्योदय के समय होती है, उसे मान्यता दी जाती है। इसलिए इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

कब दिखेगा चांद? जानिए आपके शहर में चंद्रोदय का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन लगभग रात 8:14 बजे के आसपास होंगे। हालांकि, अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय कुछ मिनट आगे-पीछे रहेगा। यहां कुछ प्रमुख शहरों के लिए समय दिए गए हैं:

  • दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम: रात 8:13 बजे
  • मुंबई: रात 8:55 बजे
  • कोलकाता: शाम 7:45 बजे
  • चेन्नई: शाम 7:30 बजे
  • चंडीगढ़: रात 8:08 बजे
  • लुधियाना: रात 8:11 बजे
  • देहरादून: रात 8:04 बजे
  • शिमला: शाम 7:48 बजे
  • पटना: शाम 7:48 बजे
  • लखनऊ: रात 8:42 बजे
  • इंदौर: रात 8:33 बजे
  • भोपाल: रात 8:26 बजे
  • अहमदाबाद: रात 8:47 बजे
  • जयपुर: रात 8:22 बजे
  • रायपुर: शाम 7:43 बजे

करवा चौथ पर व्रत कैसे खोलें?

व्रत खोलने से पहले दिनभर पूजा-पाठ के साथ संयम रखा जाता है। व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले ‘सरगी’ से होती है, जो सास द्वारा दी जाती है। इसके बाद महिलाएं दिनभर बिना कुछ खाए-पिए व्रत रखती हैं।

शाम को करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा में देवी को रोली, चावल, फूल, दीपक, मिठाई आदि अर्पित किए जाते हैं। कथा सुनने के बाद चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। छन्नी से चांद देखने के बाद पति का चेहरा देखा जाता है और पति के हाथों से पानी ग्रहण करके व्रत खोला जाता है।

और पढ़ें: Karva Chauth 2025: सुहागिनों के साल का सबसे बड़ा त्योहार,जानें इस बार कब मनाया जाएगा सही समय और तारीख

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds