करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी सगाई, जानें फिर कैसे हुई संजय कपूर से शादी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जून 2022, 05:30 AM Updated: 25 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड को 90 के दशक में सुपरहिट फिल्में देने वाली करिश्मा कपूर आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने 90 के दशक में सभी के दिलों पर राज किया। उनकी एक्टिंग का सिक्का फिल्मी दुनिया में खूब चला। आज भी लोग उनकी फिल्मों को देखना खूब पसंद करते है।

करिश्मा ने अपने एक्टिंग के दम में खूब सफलता हासिल की। एक्ट्रेस खूबसूरती के साथ एक्टिंग और डांसिग से अपना जलवा बिखेर चुकी है। करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 1992 में आई प्रेम कैदी से की थी। करिश्मा ने अब तक कई हिट फिल्में दी है जिसमें कुली नंबर 1, कपूर के जिगर, राजा बाबू, राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, साजन चले ससुराल, जीत, जुड़वा, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी, बीवी नंबर 1, दुल्हन हम ले जाएंगे शामिल है।

करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी सगाई, जानें फिर कैसे हुई संजय कपूर से शादी — NEDRICK NEWS

अगर बात करें करिश्मा कपूर के रिलेशनशिप की तो उनका नाम अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के जुड़ा लेकिन दोनों से ही किसी ना किसी कारण के चलते रिश्ता टूट गया। हालांकि अभिषेक बच्चन के साथ तो सगाई तक हो चुकी थी, सगाई के कुछ महीनों बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी सगाई, जानें फिर कैसे हुई संजय कपूर से शादी — NEDRICK NEWS

करिश्मा कपूर ने  बाद में 29 सितंबर 2003 में अपने बिजनेसमैन दोस्त संजय कपूर से मुबंई में शादी की थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने 2005 में बेटी कियारा को और 2010 में बेटे कियान को जन्म दिया। इसके बाद साल 2016 में संजय और करिश्मा का कई निजी कारणों के चलते तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों ने बच्चों की कस्टडी के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। ऐसे में कोर्ट ने बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को सौप दी।

करिश्मा कपूर की अभिषेक बच्चन से हो चुकी थी सगाई, जानें फिर कैसे हुई संजय कपूर से शादी — NEDRICK NEWS

करिश्मा कपूर 40 की उम्र में भी बेहद ही हॉट और ग्लैमरस है। खूबसूरती में वे आज की एक्ट्रेसेस को भी टक्कर देती है। इस उम्र में भी उन्होंने अपने आप को फिट रखा हुआ है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात फैंस के साथ साझा करती रहती है।

इसके अलावा करिश्मा कपूर फैमिली फंक्शन और दोस्तो के साथ कई मौकों पर स्पॉट की जाती है। साथ ही करिश्मा कपूर आज भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds