Raimohan Parida Death : फिल्म इंडस्ट्री में फिर दौड़ी शोक की लहर, मशहूर अभिनेता Raimohan Parida ने की आत्महत्या!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

ओडिया (Odia) के मशहूर वेटरन अभिनेता रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) का निधन (Death) हो गया है। 58 साल के रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) ओडिया सिनेमा का जाना-माना नाम थे। उनके निधन की खबर से उनके परिजन, प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच शोक की लहर है। हैरानी की बात ये है कि उनका शव आज सुबह शुक्रवार को घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में लग गई हैं। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती रिपोर्ट में मामला खुदकुशी का मालूम होता है। ये मशहूर अभिनेता अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया हैं। रायमोहन परीदा के निधन (Raimohan Parida Death) पर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा।

ओडिया और बंगाली फिल्मों में रायमोहन का जलवा

रायमोहन परिदा का जन्म 10 जुलाई 1963 को हुआ था। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें से 40 बंगाली सिनेमा की फिल्में थीं और बाकी सब उड़िया भाषा कीं थी। रायमोहन  ने अपने करियर की शुरुआत उड़िया फिल्म ‘सागर’ से की थी। अभिनेता की लोकप्रिय फिल्मों में ‘बंधना’, ‘छठी चिरदेले तू’, ‘कालीशंकर’, ‘तो बिना मो कहानी आधा’, ‘असिबु केबे साजी मो रानी’, ‘तू थिले मो दारा कहकू’, ‘नीजा रे मेघा मोटे’, ‘तो दर्द नेबी मु साहे जन्म’, ‘दे मां शक्ति दे’, ‘रकते लेखी ना’, ‘मो मन खली तुम्हारी दर्द’, ‘उड़ंडी सीता’ जैसी बहतरीन फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो थियेटर की दुनिया से भी जुड़े रहे। अपने दमदार अभिनय से उन्होंने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया।

पुरस्कारों से सम्मानित

फिल्मों और टीवी सीरियल के अलावा रायमोहन परिदा (Raimohan Parida) ओडिशा (Odia) के टॉप एक्टर थे। ओडिशा फिल्म जगत में वे मशहूर विलेन के नाम से मशहूर थे। उनका डायलॉग ‘हेई अनानी’ काफी लोकप्रिय हुआ था। रायमोहन ने उड़िया के अलावा बंगाली भाषा में 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें ओडिशा राज्य फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें अभिनंदिया पुरस्कार भी मिला।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds