Ghaziabad Case: गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में एक पत्नी ने इसी मर्यादा को तार-तार कर दिया। जब उसके अफेयर का सच सामने आया, तो उसने अपने जिम ट्रेनर के साथ मिलकर सो रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उन पर चाकुओं से हमला कर दिया। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला
और पढ़ें: अभी टला नहीं है चक्रवात का खतरा! Cyclone Arnab को लेकर IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
जिम में मुलाकात और प्यार परवान चढ़ना
मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, यह खूनी दास्तां गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के एक जिम से शुरु हुई। पीड़ित शशांक कंथरिया अपनी पत्नी प्रिया शर्मा और 3 साल की मासूम बेटी के साथ यहां रहते थे। प्रिया ने अपनी फिटनेस के लिए पास के ही एक जिम जाना शुरू किया, जहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर प्रताप सिंह से हुई। धीरे-धीरे दोनों की यह सामान्य जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।
जिम के बहाने शुरू हुआ यह कथित अफेयर इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने मर्यादा की सारी दीवारें लांघ दीं। सच ही कहा गया है कि रिश्तों का कत्ल और जिम के बहाने खूनी साजिश रचना किसी भी समस्या का हल नहीं है। रिश्ता खत्म करना हो तो रास्ते अलग कर लीजिए, किसी की जिंदगी नहीं! कानून हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है।
गाजियाबाद जिले से खौफनाक साजिश का मामला सामने आया। जिम में शुरू हुए प्रेम के बाद पत्नी ने अपने प्रेमी जिम ट्रेनर के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। आरोपियों ने सोते हुए पट्टी पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से डेढ़ साल की मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया उठने का गंभीर संकट मंडरा गया है।
#Ghaziabad #GhaziabadCrime #GhaziabadPolice #UPCrime #GymTrainer #UPNews #NedrickNews— Nedrick News (@nedricknews) October 28, 2026
खूनी साजिश की वजह
कहते हैं कि झूठ के पैर नहीं होते। शशांक को जल्द ही अपनी पत्नी प्रिया और जिम ट्रेनर प्रताप के इस रिश्ते की भनक लग गई। घर में आए दिन विवाद होने लगा। शशांक ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और बच्ची के भविष्य को बचाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया-उन्होंने इस माहौल और उस इलाके को ही छोड़ने की ठान ली। शशांक अपने परिवार के साथ दूसरे फ्लैट में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे।
यही बात प्रिया और प्रताप को नागवार गुजरी। उन्हें लगा कि अगर शशांक यहां से चले गए, तो उनका मिलना-जुलना बंद हो जाएगा। बस, इसी मोड़ पर प्यार का यह अंधा जुनून, एक खौफनाक साजिश में बदल गया। दोनों ने मिलकर शशांक को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला।
वारदात की वो खौफनाक सुबह
साजिश के तहत 26 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे, पत्नी प्रिया हमेशा की तरह जिम जाने के बहाने फ्लैट से बाहर निकली। लेकिन इस बार वह जाते-जाते घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ गई। उसके बाहर निकलते ही, दो धारदार चाकू लेकर जिम ट्रेनर प्रताप सिंह फ्लैट के अंदर दाखिल हुआ। शशांक उस वक्त गहरी नींद में सो रहे थे। प्रताप ने बिना कोई मौका दिए सोते हुए शशांक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उनके शरीर पर करीब 12 वार किए।
पुलिस का एक्शन
अचानक हुए इस जानलेवा हमले से लहूलुहान शशांक और कमरे में मौजूद उनकी 3 साल की मासूम बच्ची चीखने-चिल्लाने लगे। सुबह के सन्नाटे में गूंजी इन चीखों को सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग और सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। जैसे ही आरोपी प्रताप सिंह खून से सने चाकू लेकर फ्लैट से भागने लगा, मुस्तैद पड़ोसियों और गार्ड्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसे मौके पर ही खदेड़कर दबोच लिया।
पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल शशांक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से उनकी सर्जरी की। समय पर इलाज मिलने के कारण शशांक की जान बच गई।
इधर, सूचना मिलते ही इंदिरापुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जिम ट्रेनर प्रताप को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की और सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा था कि प्रिया के निकलते ही प्रताप अंदर घुसा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ता पत्नी प्रिया शर्मा और मुख्य आरोपी प्रताप सिंह दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।












































