अजय देवगन, शाहरुख खान नहीं बल्कि इस एक्टर के प्यार में पागल थीं काजोल, करण जौहर ने बताया एक्ट्रेस से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 27 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

90 के दशक की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस काजोल अपने समय की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थीं। हालांकि, समय के साथ उनका स्टारडम बढ़ता गया। आज भी लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। वहीं, काजोल और शाहरुख की जोड़ी बड़े पर्दे पर सदाबहार मानी जाती है, लेकिन असल जिंदगी में काजोल अपनी सदाबहार जोड़ी शाहरुख या अजय देवगन के साथ नहीं बल्कि किसी और एक्टर के साथ बनाना चाहती थीं। काजोल इस अभिनेता के प्यार में इस कदर पागल थीं कि हर जगह उनकी नजरें उस अभिनेता की एक झलक पाने के लिए तरसती रहती थीं। काजोल से जुड़ा ये दिलचस्प किस्सा एक्ट्रेस के ही एक करीबी दोस्त ने नेशनल टीवी पर बताया है।

और पढ़ें: 60 के दशक की बन गई तीसरी ब्लॉकबस्टर, जब अपनी फ्लॉप फिल्म को हिट कराने के लिए जितेंद्र ने लगाई तरकीब 

कौन था वो एक्टर

ये किस्सा उस वक्त का है जब काजोल झलक दिखला जा-10 के सेट पर पहुंची थीं। इस रियलिटी टीवी शो के जज काजोल के सबसे अच्छे दोस्त करण जौहर थे। काजोल और करण जौहर दोनों बचपन से दोस्त हैं। करण जौहर और काजोल की दोस्ती को 30 साल से ज्यादा का समय हो चुका हैं। करण जौहर ने काजोल के साथ कभी खुशी कभी गम और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाईं। काजोल ने करण जौहर की कई फिल्मों में कैमियो भी किया। इन्हीं सब कारणों से करण काजोल को अपना लकी चार्म भी मानते हैं। दोनों के बिच इतनी गहरी दोस्ती है कि करण को काजोल के बारे में सब कुछ पता है। इसी वजह से जब काजोल की निजी जिंदगी के बारे में शो में सवाल पूछे गए तो करण ने भी काजोल की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ा।

दरअसल, यहां शो के एंकर मनीष पॉल ने करण से काजोल को लेकर कुछ सवाल पूछे। मनीष पॉल ने पूछा कि अजय देवगन के अलावा किसी ऐसे लड़के का नाम बताएं जिसके लिए काजोल का दिल धड़कता था। इसके जवाब में करण जौहर ने बताया कि काजोल को अक्षय कुमार पर बहुत बड़ा क्रश था। काजोल को अक्षय बेहद पसंद थे।

कारण ने आगे कहा, ‘ये बात साल 1991 की है जब अक्षय कुमार की फिल्म ‘हिना’ का प्रीमियर था। फिल्म Henna के प्रीमियर के दौरान हम दोनों मिले थे। प्रीमियर के समय काजोल को अक्षय कुमार के ऊपर बड़ा क्रश था। काजोल पूरे प्रीमियर में अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी। हम दोनों ने साथ मिलकर अक्षय कुमार को ढूंढा। हालांकि, अक्षय कुमार तो नहीं मिले, लेकिन हम एक-दूसरे को मिल गए।’

अजय और काजोल की जोड़ी

काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म ‘ये दिल्लगी’ में नजर आई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं काजोल के सिर से भी अक्षय के प्यार का भूत उतर गया। इसके बाद काजोल की जिंदगी में अजय देवगन की एंट्री हुई।

दोनों की मुलाक़ात फिल्म ‘हलचल’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों को प्यार हो गया। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 24 फरवरी 1999 को शादी कर ली। शादी में सिर्फ करीबी लोग ही बुलाये गए थे। वहीं खबरों की मानें तो शादी के वक़्त काजोल सिर्फ 24 साल की थी। दोनों अपनी शादी में बहुत खुश हैं। आज के समय में काजोल और अजय देवगन दो बच्चों के माता-पिता हैं। वहीं, अक्षय कुमार की बात करें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने 17 जनवरी 2001 को बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की। उनके दो बच्चे भी हैं। उनके बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।

और पढ़ें:दिलीप कुमार जैसे बड़े स्टार इस कंपनी में मंथली सैलरी पर करते थे काम, नौकरी छोड़ने के बाद कंपनी हो गयी थी ठप! 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds