आम जनता के लिए खुले खाड़ी देश UAE के अमीरात बने दुबई में बने हिंदू मंदिर के दरवाजे, QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 अक्टूबर 2022, 05:30 AM Updated: 05 अक्टूबर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुबई में बने भव्य हिंदू मंदिर का हुआ उद्घाटन, आम जनता के लिए दशहरे से मिलेगी एंट्री

 4 अक्टूबर को UAE के अमीरात दुबई के जबेल अली में बने भव्य हिंदू मंदिर का उद्घाटन हुआ और 5 अक्टूबर दशहरा के मौके पर इस मंदिर को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। ये हिंदू मंदिर जेबल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है। वहीं इस इलाके में एक गुरुद्वारा, एक मंदिर और कई ईसाई चर्च भी हैं.
आम जनता के लिए खुले खाड़ी देश UAE के अमीरात बने दुबई में बने हिंदू मंदिर के दरवाजे, QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री — NEDRICK NEWS


जानिए कैसा है Dubai में बना ये हिन्दू मंदिर

Dubai में बने यह हिन्दू मंदिर जेबल अली में अमीरात के कॉरिडोर ऑफ टॉलरेंस में है। इस मंदिर में 16 देवताओं की मूर्तिंयां होंगीं। एक ध्यान कक्ष और कार्यक्रम आयोजन के लिए कम्युनिटी सेंटर होगा। वहीं इस मंदिर में हर रोज लगभग 1000 से 1200 श्रद्धालु आ सकते हैं। मंदिर में भगवान गणेश, राधा-कृष्ण, सीता-राम लक्ष्म समेत शिवजी की मूर्ति और शिवलिंग भी है। कुल 16 देवताओं की मूर्तियां मंदिर में हैं और ये 3डी कमल भी है जो इस मंदिर के आकर्षण का केंद्र है. वहीं इस मंदिर में के पिलर पर अरबी और हिंदू डिजाइन देखने को मिलता है और छत पर घंटियां हैं।
आम जनता के लिए खुले खाड़ी देश UAE के अमीरात बने दुबई में बने हिंदू मंदिर के दरवाजे, QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री — NEDRICK NEWS

मंदिर के छत पर बना है खुबसूरत कमल

इस मंदिर में कई देवी- देवताओं की मूर्तियां के साथ इस मंदिर के छत पर गुलाबी रंग का एक खूबसूरत 3D कमल बना हुआ है। जिसकी सुन्दरता देखते ही बनती है और यह कमल लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
आम जनता के लिए खुले खाड़ी देश UAE के अमीरात बने दुबई में बने हिंदू मंदिर के दरवाजे, QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री — NEDRICK NEWS


QR कोड से होगी एंट्री

 मंदिर प्रबंधन ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से QR कोड आधारित अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रणाली को एक्टिव कर दिया है। पहले दिन से मंदिर में कई लोगों ने दर्शन किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है भीड़ को कंट्रोल करने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए ये फैसला किया गया है।
आम जनता के लिए खुले खाड़ी देश UAE के अमीरात बने दुबई में बने हिंदू मंदिर के दरवाजे, QR कोड के जरिए मिलेगी एंट्री — NEDRICK NEWS

2020 में रखी गई थी नींव

इस मंदिर की नींव मई 2020 में रखी गयी थी और यह मंदिर सिंधु गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है. वहीं 80 हजार स्क्वेयर फुट में फैले इस मंदिर में गुरुग्रंथ साहिब भी रखी गई है.  वहीं इस मंदिर में सभी धर्म के लोगों का स्वागत है. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds