GDA के 350 प्लॉटों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, जानें लास्ट डेट और कैसे करें आवेदन?

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 25 May 2026, 06:57 AM | Updated: 25 May 2026, 06:57 AM

GDA Madhuban Bapudham Plots: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। मध्यम और निम्न आय वर्ग को ध्यान में रखकर शुरू की गई इस योजना के तहत 350 फ्री-होल्ड प्लॉटों के लिए रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आ रहे हैं। भारी मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दिया है। ‘अपनी जमीन-अपना आसमान’ पहल के तहत मिल रहे इन फ्री-होल्ड प्लॉटों के लिए लोगों में बंपर क्रेज देखने को मिल रहा है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं आप 4 जून तक कैसे आवेदन कर सकते हैं और क्या हैं इसकी कीमतें

और पढ़ें: चौथी बार तगड़ा झटका! पेट्रोल-डीजल फिर 2 रुपए महंगा, जानिए आपके शहर का क्या है नया रेट | Petrol Diesel Price Hike

आखिरी तारीख

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की मधुबन-बापूधाम आवासीय योजना के तहत 350 फ्री-होल्ड प्लॉटों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 जून 2026 कर दी गई है। भूखंडों का आवंटन पूरी तरह से पारदर्शी ई-लॉटरी (लकी ड्रॉ) के माध्यम से किया जाएगा। जीडीए ने इस योजना में मध्यम और निम्न आय वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। जमीन की मूल दर 35,000 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है, जिसमें कुल 8 श्रेणियों में प्लॉट उपलब्ध हैं।

प्लॉट साइज और कीमतें

  • 40 वर्ग मीटर: लगभग 14 लाख से शुरुआत
  • 60 वर्ग मीटर: लगभग 21 लाख
  • 90 वर्ग मीटर: लगभग 31.50 लाख
  • 150 वर्ग मीटर: लगभग 52.50 लाख
  • 200 वर्ग मीटर: लगभग 70 लाख

नोट: इसमें 12% फ्री-होल्ड शुल्क अलग से देय होगा।

भुगतान और नियम

सामान्य वर्ग के आवेदकों को प्लॉट की कुल कीमत का 10% और आरक्षित वर्ग (SC/ST) को 5% टोकन मनी जमा करनी होगी। सफल आवेदकों को बाकी बची राशि 8 आसान त्रैमासिक (Quarterly) किश्तों में चुकाने का विकल्प मिलेगा। यदि कोई खरीदार एकमुश्त (एक साथ) पूरा भुगतान करता है, तो उसे 4% से 6% तक की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। संपूर्ण भुगतान होने के 36 महीने (3 साल) के भीतर प्राधिकरण रजिस्ट्री कर प्लॉट का कब्जा सौंप देगा।

लोकेशन के फायदे

यह टाउनशिप दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (Rapid Rail) के दुहाई और गुलधर स्टेशन के बेहद करीब (लगभग 1.5 किमी) स्थित है। इसके अलावा, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे और प्रमुख हाईवे से भी इसकी शानदार कनेक्टिविटी है।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

आवेदन की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। इच्छुक खरीदार GDA की आधिकारिक वेबसाइट या उत्तर प्रदेश सरकार के जनहित पोर्टल (Janhit UPDA) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। योजना की विवरण पुस्तिका (Brochure) जनहित पोर्टल से 1100 का शुल्क देकर डाउनलोड की जा सकती है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और 10 रुपए के स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र अनिवार्य है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds