Farmers Protest: किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे! कल 12 घंटे का भारत बंद, जानें सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 25 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डरों पर किसान आंदोलन के अब 4 महीनें पूरे होने वाले हैं। शुक्रवार, 26 मार्च को इस आंदोलन के 4 महीनें पूरे हो जाएंगे। किसान संगठनों ने इस अवसर पर भारत बंद का ऐलान किया है। शुक्रवार को यह आंदोलन सुबह 6 बजे से शुरु होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। 

इस दौरान आपातकालीन सेवाएं ज्यों की त्यों चलती रहेगी। भारत बंद के दौरान रेल, सड़के बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद किया जाएगा। ये बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से होगा। हालांकि, किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ किया है कि चुनावी राज्यों को बंद से छूट दी जाएगी।

किसान जलाएंगे कानूनों की प्रतियां

खबरों के मुताबिक किसान संगठन 28 मार्च को होलिका दहन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। पिछले दिनों किसान नेता दर्शनपाल ने लोगों से इस बंद को सफल बनाने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि हम देश के लोगों से इस भारत बंद को सफल बनाने और अन्नदाता का सम्मान करने की अपील करते हैं। वहीं, कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे तमाम किसान संगठनों ने भी देश के नागरिकों से भारत बंद को सफल बनाने का आग्रह किया था।

लोग स्वेच्छा से आएं साथ

किसान संगठनों का कहना है कि भारत बंद के दौरान हमारा मकसद केंद्र सरकार को तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए जगाना है। इस दौरान किसी को परेशानी नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। न तो कोई कंपनी-फैक्टरी बंद कराई जाएगी और न ही सड़क जाम की जाएगी। वाहनों को भी नहीं रोका जाएगा। यह जन आंदोलन है और इसमें लोग स्वेच्छा से आएं और भारत बंद में हमारा साथ दें।

देश के कई राज्यों में आंदोलन की गूंज

दिल्ली के बॉर्डरों पर किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे होने वाले हैं। अब इस आंदोलन की गूंज देश के हर राज्यों में सुनाई दे रही है। किसान नेता लगातार कई राज्यों का दौरा कर रहे हैं और महापंचायतों को संबोधित कर रहे हैं। साथ ही इस नए कानून के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।

बता दें, किसान आंदोलन को कई राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन दे रखा है। आंध्र प्रदेश की सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी  ने शुक्रवार को भारत बंद का समर्थन किया है। वाईएसआरसीपी शुक्रवार को विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करेगी।

क्या खुला रहेगा

पेट्रोल पंप

मेडिकल स्टोर

जनरल स्टोर

किताबों की दुकानें

क्या बंद रहेगा

डेयरी

सामान्य दुकानें

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds