48 साल की गीता को हो गया प्यार? इस शख्स के साथ अफेयर की चर्चाएं!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 04 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गीता कपूर बॉलीवुड की मशहूर कोरिग्रॉफर में से एक हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर गीता ने अपनी एक अलग पहचान इंडस्ट्री में बना ली। कई रिएलिटी शो को जज करने वाली गीता कपूर को खासतौर पर बच्चे बहुत पसंद करते हैं। लोग उन्हें “गीता मां” के नाम से भी पुकारते हैं। गीता अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चाओं में बनी ही रहती हैं, लेकिन इसके साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 

दरअसल, 48 साल की गीता आजतक कुंवारी हैं। उन्हें अब तक अपना जीवनसाथी नहीं मिल पाया। गीता की लव लाइफ अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कभी उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं होने लगती हैं, तो कभी सिंदूर वाली उनकी तस्वीर वायरल होने पर लोग तरह तरह की बातें करने लगते हैं। इस बीच एक बार फिर गीता अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। 

इस लड़के के साथ डेटिंग की चर्चाएं

खबर हैं कि गीता कपूर प्यार में हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गीता अपने एक लड़के को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों गीता की राजीव खिंची नाम के मॉडल के साथ फोटोज काफी वायरल हो रही है, जिसके बाद से ये बातें की जा रही हैं कि गीता उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। राजीव के बारे में बात करें तो वो एक कोरियोग्राफर और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। कई बार गीता और राजीव को एक साथ कई इवेंट्स में स्पॉट किया जा चुका है। राजीव अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गीता के साथ कर फोटोज शेयर करते हैं। 

48 साल की गीता को हो गया प्यार? इस शख्स के साथ अफेयर की चर्चाएं! — NEDRICK NEWS

हालांकि जब भी गीता से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया जाता है, तो वो हंसकर इसे टाल देती है और इस पर चुप्पी ही साधे रखती है। वहीं राजीव अपनी इस रिश्ते को केवल दोस्ती का नाम देते नजर आते हैं। 

कुछ यूं शुरू हुआ गीता का करियर

गीता कपूर के बारे में बात करें तो उन्होंने केवल 15 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर दी थी। गीता ने बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान को अपना गुरू मानती हैं। वो ‘तुझे याद ना मेरी आई’, ‘गोरी गोरी’ जैसे गानों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। 

गीता ने फराह खान का डांस ग्रुप ज्वाइन किया था, जिसके बाद वो फराह को असिस्ट भी करने लगी थीं। गीता ने फराह को कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, कल हो ना हो, मैं हूं ना और ओम शांति ओम जैसी फिल्मों में असिस्ट किया। जिसके बाद गीता खुद एक कोरियोग्राफर बन गई और कई मशहूर गानों की कोरियग्राफी कर अपनी अलग पहचान बनाकर पॉपुलैरिटी हासिल कीं। गीता कई टीवी के डांस रिएलिटी शो को जज करती आ रही हैं, जिसमें सुपर डांसर से लेकर डांस इंडिया डांस, इंडिया के मस्त कलंदर और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे रियलटी शो शामिल रहे। 

जब मांग में सिंदूर वाली फोटोज हुई थीं वायरल

गीता अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उनकी मांग में सिंदूर लगाए एक तस्वीर अचानक ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई थीं। जिसके बाद लोग उनकी शादी के कयास लगाते हुए गीता कपूर को बधाईयां देने लगे। हालांकि गीता ने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि वो अपने शो के लिए तैयार हुई हैं। शो का ये एपिसोड  रेखा को डेडिकेटिड था इसलिए वो रेखा की तरह तैयार हुईं। गीता ने आगे ये भी कहा था कि वो अक्सर ही सिंदूर लगाती हैं। वो जब भी भगवान शिव की पूजा करती हैं, उनकी पूजा के दौरान हर सोमवार को सिंदूर लगाती हैं। गीता ने बताया कि इसके अलावा होली के त्योहार पर भी उन्होंने सिंदूर लगाया था।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds