खुद को पुलिस बताकर कारोबारी से लूटे 2 करोड़, साजिश में असली पुलिस अफसर भी शामिल

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

महाराष्ट्र में धोखाधड़ी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी करने का एक और मामला सामने आया है। धोखाधड़ी से जुड़ा ये मामला मुंबई के पास नवी मुंबई शहर का है। 29 मार्च को, छह लोगों ने कथित तौर पर खुद को पुलिसकर्मी बताकर नवी मुंबई शहर में एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये लूट लिए। इस मामले में 55 वर्षीय वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर नितिन भीकाजी विजयकर को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पांच अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें: प्यार ने ले ली इस बैडमिंटन खिलाड़ी की जान, प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी के साथ रची मौत की कहानी!

मार्च में हुई थी वारदात

अधिकारियों के अनुसार, घटना 29 मार्च को हुई जब कारोबारी पड़ोसी मुंबई के घाटकोपर स्थित अपने घर से नवी मुंबई के तुर्भे स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की ओर जा रहा था। छह अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को मुंबई पुलिस अधिकारी बताकर वाशी क्षेत्र के पाम बीच रोड पर पीड़ित कारोबारी को रोका। आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी और दावा किया कि उन्हें शिकायत मिली है कि उसके पास बड़ी रकम है। फिर उन्होंने कथित तौर पर कारोबारी को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए उससे 2 करोड़ रुपये की मांग की। इसके बाद आरोपियों द्वारा कारोबारी को वाशी के एक फ्लैट में ले जाया गया। आरोपियों ने फ्लैट में कारोबारी को डराया और फिर पैसे लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ने दर्ज की शिकायत

घटना के अगले दिन यानी 30 मार्च को पीड़ित कारोबारी ने वाशी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 395 (डकैती), 363 (अपहरण), 341, 342 (गलत रूप बंधक बनाना), 170 (एक सरकारी सेवक का भेष धारण करना), 120बी (आपराधिक षडयंत्र), 504 (जानबूझकर अपमान करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (साझा मंशा) समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

जांच के दौरान वाशी पुलिस को पता चला कि इस घटना में पुलिस इंस्पेक्टर नितिन भीकाजी विजयकर (55 वर्ष) भी शामिल थे। जिसके बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटन

इसी साल जनवरी में भी ठगी से जुड़ा एक मामला सामने आया था। जिसमें बिजनेस में निवेश के नाम पर एक शख्स से 25 लाख रुपये की ठगी की गई। नवी मुंबई के खारघर इलाके की रहने वाले पीड़ित से फर्जी लोगों ने यूनाइटेड किंगडम स्थित एक फार्मास्युटिकल कंपनी का नाम बताकर संपर्क किया था। आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उनकी कंपनी में कोला नट की काफी डिमांड है। उन्होंने पीड़ित को लालच दिया कि अगर वह कोला नट के कारोबार में पैसा लगाएगा तो बदले में उसे काफी पैसे मिलेंगे। जिसके बाद उसकी सलाह पर पीड़ित ने करीब पांच महीने में कारोबार में 25 लाख रुपये निवेश कर दिए। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, आरोपी पैसे लेकर चंपत हो गए।

और पढ़ें:  ऑफिस में प्रेग्नेंट महिला को पानी में मिलाकर कलीग दे रही थी जहर, वजह ऐसी कि सुनकर हो जाएंगे दंग! 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds