सनकी आशिक ने महिला के हाथ-पैर बांधकर डाला तेजाब, पूरी वारदात जानकर दहल उठेंगे आप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 09 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको अंदर तक हिला कर रख देगा। ये मामला आपका रोंगटे खड़े कर देगा। दिल्ली में एक महिला के साथ ऐसी शादीशुदा महिला के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया, जिसको जानेंगे तो आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि क्या सच में ऐसा कोई कर सकता है?

विवाहित महिला को दिया शादी का ऑफर और…

दिल्ली के बवाना इलाके में एक पागल और सरफिरे आशिक ने एक महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला पहले से शादीशुदा थी। सनकी युवक चाहता था कि महिला अपने पति को छोड़ दे और उसके साथ शादी कर लें। लेकिन जब महिला ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, तो 23 वर्षीय शख्स ने एक कमरे में महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उस पर तेजाब तक डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। वहीं महिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। 

बिहार से गिरफ्तार हुआ आरोपी

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद मोंटू नाम के शख्स को बिहार के बक्सर से गिरफ्तार किया गया। मोंटू को पकड़ने के बाद पुलिस उसे दिल्ली लेकर आई। जानकारी के मुताबिक इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस शाहबाद डेयरी से तमंचा बरामद करने की कोशिश कर रही थी कि इस बीच आरोपी ने झाड़ियों में छिपाए हथियार से पुलिस की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपी ने टीम पर गोली चलाई दी, लेकिन गमीनत ये रही कि गोली किसो को लगी नहीं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से भी गोली चलाई गई, जो मोंटू के पैर में लगी। इसके बाद उसको अस्पताल में एडमिट कराया गया।

पुलिस ने पूरी घटना के बारे में बताया

पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 26 वर्षीय महिला मूलरूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली थीं। उसके गांव का रहने वाला ही मोंटू नाम का युवक उसे काफी पहले से जानता था। वो अक्सर उससे बात करता था। इस बीच महिला की शादी हो गई और वो दिल्ली आकर अपने पति के साथ रहने लगी। मोंटू भी महिला का पीछा करते हुए दिल्ली आ गया और वहां उसके पड़ोस में ही एक कमरा लेकर रहने लगा। 

पुलिस के अनुसार एक दिन जब महिला का पति काम पर गया हुआ था, तो मोंटू ने महिला को बहाना करके महिला को अपने कमरे पर बुलाया। वहां पर उस आरोपी युवक ने महिला से कहा कि वो अपने पति को छोड़ दे और उससे शादी कर ले। महिला ने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने जबरदस्ती उसके हाथ बांधे। इस दौरान पीड़िता चिल्लाती रही। फिर शख्स ने महिला को एक बड़े डिब्बे में भरकर उस पर तेजाब डाल दिया। 

इस दौरान महिला का चेहरे से लेकर काफी हिस्सा जल गया। उसकी हालत काफी नाजुक है। वहीं पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि मोंटू ने महिला के पति को मारने के लिए एक तमंचा भी खरीद रखा था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds