Deepika Padukone Second Pregnancy: दीपिका पादुकोण अपना मादरहुड एंजॉय करने के लिए पहले ही 8 हॉर्स वर्क क्लॉज़ के साथ काम करने का ऐलान कर चुकी है, जिसके कारण उनके हाथों से स्प्रिट और कल्कि जैसे बड़े बजट की फिल्में निकल चुकी है, लेकिन दीपिका को इस बात का कोई अफसोस नहीं है, वो इस वक्त अपने फैमिली को पूरा टाइम देना चाहती है, करीब 1 साल के बाद वो फिर से काम पर लौटी थी, और खबरें आ रही थी कि वो स्टाइलिस्ट स्टार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली थी, लेकिन इसी बीच दीपिका ने सुना दी है एक ऐसी खबर जिसके बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या दीपिका फिल्म इंडस्ट्री से लेना चाहती है छुट्टी।
जी हां, अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ के साथ शेयर की है एक पिक्चर, जिसमें कन्फर्म कर दिया कि दीपिका पादुकोण फिर से बनने वाली है मां। प्रेग्नेंसी kit के साथ दुआ की पिक्चर ने एक तरफ दीपिका के फैंस को काफी एक्साइटेड किया है तो वहीं वो इस बात के लिए भी टेंशन में है कि दीपिका कही फिल्म इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक तो नहीं लेनी वाली। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर क्या होने वाला है दीपिका के फैसला।
दीपिका की प्रेग्नेंसी से industry में बवाल – Deepika Padukone
दरअसल जब दीपिका (Deepika Padukone) अपनी बेटी दुआ के साथ प्रेगनेंट थी तब भी उन्हें कल्कि जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की थी, जो बताया है कि दीपिका (Deepika Padukone) अपने काम और करियर को लेकर कितनी अटेंटिव है। लेकिन सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म लेने के बाद दीपिका ने काम से करीब एक साल का ब्रेक ले लिया था। वहीं जब वो काम पर लौटी तो उन्होंने 8 हॉर्स वर्किंग का क्लॉज़ लगा दिया। कई फिल्मों हाथ से चली गई लेकिन दीपिका अपने फैसले पर टिकी रही। वहीं अभी उनकी बेटी 2 साल की भी नहीं हुई है और दीपिका (Deepika Padukone) ने फिर से प्रेग्नेंसी की खबर दे कर एक तरह से बवाल मचा दिया है।
और पढ़े: IPL के दौरान मिला था देश बदलने का ऑफर… राशिद खान का शॉकिंग खुलासा | Rashid Khan shocking revelation
दीपिका पादुकोण सेकेंड प्रेग्नेंसी – Deepika Padukone
एक तरफ ये कहा जा रहा है कि दीपिका (Deepika Padukone) को अभी अपने हेल्थ और करियर पर फोकस करना चाहिए था, तो वहीं अब ये भी माना जा रहा है कि जिस तरह से उनके हसबैंड रणवीर सिंह ने धुरंधर और धुरंधर 2 में ब्लॉकबस्टर कमबैक किया है, उनके बाद उनकी फैमिली के सितारे आसमान के बुलंदियों पर पहुंच गए है।, जिसमें दीपिका (Deepika Padukone) की सेकंड प्रेग्नेंसी ने चार चांद और लगा दिया है। लेकिन इस खबर के आने से ये भी कन्फर्म होने लगा है कि दीपिका (Deepika Padukone) शायद अब लंबे ब्रेक पर जाने वाली है, या वो फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) को टाटा बाय बाय करके पूरी तरह से फैमिली को संभालने के लिए फोकस होने वाली है।
बता दें कि दीपिका ने जब 2018 में रणवीर से शादी की थी तब उन्होंने अपने मन की इच्छा बताते हुए कहा था कि वो 3 बच्चों की मां बनना चाहती है। साथ ही ये भी कहा था कि अगर वो एक्ट्रेस नहीं होती तो वो अपने 2 – 3 बच्चों को सम्भाल रही होती। वेल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी फैमिली पर ही फोकस है, तो क्या इस प्रेग्नेंसी से दीपिका की आगामी फिल्म बन पाएगी या ये भी जाएगी किसी और की झोली में। वेल अब ये सोचने वाली बात होगी दीपिका फिल्मो में कमबैक कब करती है।






























