धर्म बदल लिया? बुर्के में मस्जिद पहुंचीं Malaika Arora के साथ कौन है ये मिस्ट्री मैन? सच आया सामने!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 23 अक्टूबर 2026, 05:33 PM Updated: 23 अक्टूबर 2026, 05:34 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Malaika Arora trolled for burqa: बॉलीवुड की बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इस वक्त सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें वह सिर से पैर तक काले बुर्के में नजर आ रही हैं। इस लुक को देख इंटरनेट यूजर्स उनसे पूछ रहे हैं कि ‘क्या उन्होंने धर्म बदल लिया है?’ इसके साथ ही, हर कोई यह जानना चाहता है कि उनके साथ दिख रहा यह नौजवान आखिर कौन है? आइए जानते हैं क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच।

और पढ़ें: कब्रिस्तान के सन्नाटे से बॉलीवुड के शहंशाह तक, जानें Kader Khan की अनसुनी कहानी! 

Malaika Arora के बुर्के और हिजाब पहनने के पिछे का सच

बता दें कि जैसे ही मलाइका का यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना सच जाने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने तो उनकी तुलना राखी सावंत से तक कर डाली। एक यूजर ने लिखा- ‘लगता है मैडम ने चुपके से निकाह कर लिया है’, तो वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा- ‘इतना ड्रामा क्यों? दुबई जाकर सब सुधर जाते हैं क्या?’

मगर इस ट्रोलिंग के पीछे का असली सच कुछ और ही है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा इन दिनों आबू धाबी में हैं, जहाँ वह मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद के दर्शन करने पहुंची थीं। आपको बता दें कि इस मस्जिद के कड़े नियमों के मुताबिक, हर महिला पर्यटक को यहाँ पूरे शरीर और सिर को ढक कर यानी पारंपरिक बुर्के और हिजाब में ही एंट्री मिलती है। मलाइका ने भी सिर्फ वहाँ के नियमों का पालन किया था।

वैसे, मलाइका ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं। इससे पहले बॉलिवुड की कई एक्ट्रेसेस भी जब इस मस्जिद में गई थीं, तो उन्हें भी इसी तरह सिर ढककर और बुर्का पहनकर ही अंदर जाने की इजाजत मिली थी।

Malaika Arora के साथ कौन हैं ये मिस्ट्री मैन

बुर्के के इस विवाद के बीच, हर कोई अब उस मिस्ट्री मैन के बारे में जानना चाहता है जो इस वीडियो और तस्वीरों में मलाइका के बेहद करीब नजर आ रहा है। जैसा कि आप जानते हैं, कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में अर्जुन से अलग होने के बाद मलाइका को अचानक इस नौजवान के इतने करीब देखकर लोग कयास लगाने लगे कि क्या मलाइका की लाइफ में किसी नए प्यार की एंट्री हो गई है? कई लोग इसे मलाइका का नया बॉयफ्रेंड मान रहे हैं, लेकिन सच कुछ और ही है।

मलाइका के साथ दिख रहे इस नौजवान का नाम सर्वेश शशि (Sarvesh Shashi) है। सर्वेश कोई आम इंसान नहीं, बल्कि देश के एक जाने-माने योग एंटरप्रेन्योर और ‘SARVA’ योग स्टूडियो के फाउंडर हैं। उनका नाम फोर्ब्स की ’30 अंडर 30 एशिया’ लिस्ट में भी आ चुका है।

सोशल मीडिया पर लिंकअप की अफवाहें

मलाइका और सर्वेश के बीच कोई लव अफेयर नहीं, बल्कि एक मजबूत बिजनेस पार्टनरशिप और गहरी दोस्ती है। साल 2018 में इन दोनों ने मिलकर महिलाओं के लिए ‘डीवा योगा’ नाम के एक बड़े वेलनेस ब्रैंड की शुरुआत की थी। सर्वेश ने आबू धाबी ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग साफ दिख रही है। इसी क्लोज बॉन्डिंग को देखकर सोशल मीडिया पर उनके लिंकअप की अफवाहें उड़ने लगीं, जो कि पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

तो साफ है कि मलाइका ने न तो कोई धर्म बदला है और न ही वह किसी को डेट कर रही हैं। वह सिर्फ अपने बिजनेस पार्टनर और दोस्त सर्वेश शशि के साथ आबू धाबी में वेकेशन और मस्जिद के दर्शन करने गई थीं। इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds