रेगिस्तान की पावन धरा पर सिखों का इतिहास, ये हैं राजस्थान के 5 ऐतिहासिक और प्रसिद्ध गुरुद्वारे – Gurudwaras of Rajasthan

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurudwaras of Rajasthan: जब बात बहादुर योद्धाओं की आती है तब सिख लड़ाको के अलावा जो उत्तर भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित है, वो राजस्थान के राजपूत योद्धा। उसी तरह अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगाने में भी वो कभी पीछे नही हटते थे.. इस कारण राजस्थान और पंजाब भले ही भौगोलिक स्थिति में अलग अलग हो, लेकिन धार्मिक भावनाओं में एक समान है। राजस्थान केवल हिंदू धर्म के लिए ही अहम नहीं बल्कि सिखों के लिए भी बेहद अहम है। जहां सिख गुरुओं के चरण कमल पड़े.. अपने इस लेख में हम राजस्थान के 5 ऐतिहासिक महान सिख गुरुद्वारो के बारे में जानेंगे, जो सिक्खी की लौ को जलाये रेगिस्तान भूमि में भी जलाये हुए है।

गुरुद्वारा पहली पातशाही – Gurudwara first Patshahi

राजस्थान का बीकानेर शहर से 52 किलोमीटर की दूरी पर एक बेहद पुराना शहर हुआ करता था कोलायत.. यहीं स्थित है गुरुद्वारा पहली पातशाही। जो कि पहले गुरु गुरु नानक देव जी की उदासी के दौरान यहां आने औऱ 12 दिनो तक ठहरने का साक्षी है। यहां गुरुसाहिब ने जैन मुनियों ने आध्यात्मिक चर्चा की थी। जिसके बाद दसवे गुरु गुरु गोबिंद सिंह भी इस स्थान की यात्रा पर आये थे। जैसे जैसे यहां सिख आबादी बढ़ी, उन्होंने ही 1968 में इस स्थान की महानता को जानने के बाद गुरुद्वारे का निर्माण कराया था। ये रोजाना सुबह 4 बजे खुलता है और रात 10 बजे तक खुला रहता है। वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे लंगर चलता है। हर साल यहां गुरु पूर्णिमा में 5 दिनो का मेला लगता है।

गुरुद्वारा कबूतर साहिब – Gurdwara Kabutar Sahib

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर कस्वें में स्थित है गुरुद्वारा कबूतर साहिब दसवे पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के आगमन और गुरुसाहिब द्वारा अध्यात्मिकता और दया शक्ति का प्रतीक है। कहते है कि 1706 में गुरुसाहिब यहां आये थे, तब यहां जैन और वैष्णव समुदाय के लोग रहते थे, जो अहिंसा के खिलाफ थे लेकिन गुरु साहिब के पैरों के नीचे आकर एक कबूतर की मौत हो जाती है, लेकिन गुरुसाहिब ने दया शक्ति दिखाई और कबूतर को फिर से जीवन दे दिया। उसके बाद यहां एक चबूतरा बना दिया गया था, लेकिन साल 1908 में लाल सिंह ने एक गुरुद्वारा बनवाया.. लेकिन 1958 में संत फतेह सिंह ने इस गुरुद्वारे को कबूतर साहिब नाम दिया। ये रोज सुबह 4 बजे खुलता है और रात को 11 बजे बंद होता है।

गुरुद्वारा सहावा साहिब – Gurdwara Sahwa Sahib

पहले औऱ दसवे दोनो गुरुओ के पवित्र चरण चूरू जिले के तारानगर तहलील में पड़ने वाले साहवा गांव में भी पड़े थे..जहां आज गुरुद्वारा सहावा साहिब मौजूद है। जिस स्थान पर पहले गुरु रूके थे उसे नानक टीला साहिब कहा जाता है, तो वहीं दसवे गुरु सहवा गांव में ही रूके थे। यहां दसवे गुरु ने गांव को वरदान दिया था कि गांव के आसपास 36 किलोमीटर तक कभी कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आयेगी। इस गुरुद्वारे का निर्माण 1885 में पंजाबी नामधारी सिख भाई राम सिंह ने कराया था। जिसे फिर से 1966 में जीर्णोधार किया गया था। 24 घंटे लगंर सेवा देने वाला ये गुरुद्वारा दर्शन के लिए सुबह 4 बडे खुलता है।

गुरुद्वारा शेर शिकार मचकुंड – Gurdwara Sher Shikar Machkund

धौलपुर जिले के प्रसिद्ध मचकुंड सरोवर के किनारे स्थित गुरुद्वारा शेर शिकार, छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी के यहां आने, उनकी वीरता और हर जीव के प्रति उदारता रखने का प्रतीक है। कहते है कि 1612 में गुरुसाहिब की बढ़ती लोकप्रियता से जल कर गुरु साहिब को रास्ते से हटाने के लिए एक चाल चली थी। वो उन्हें ग्वालियर जाने के दौरान मचकुंड ले आया, जहां उनका सामना आदमखोर शेर से हुआ, लेकिन गुरुसाहिब ने एक ही वार में शेर के दो टुकड़े कर दिये औऱ जहांगीर की जान बचाई, जिसके बाद इस स्थान को शेर शिकार साहिब कहा जाता जाने लगा। स्थानीय लोगो ने तभी एक चबूतरा बनवाया गुरु साहिब के सम्मान में, लेकिन इसकी आज की संरचना 1973 में बन कर तैयार हुई। ये रोज सुबह 4 बजे खुलता और 9 बजे रात तक खुला रहता है।

सेवक गुरुद्वारा – Sevak Gurudwara

हनुमानगढ़ जिसे के ही रावतसर कस्बे में स्थित है सेवक गुरुद्वारा। ये गुरु सिखो के 11वे गुरु और पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को समर्पित है, जिन्हें सिख मानते है कि वो ही एकमात्र सिखो के जीवित गुरु है। ये गुरुद्लारा उन भक्तो को समर्पित है जो गुरुसाहिब की सेवा में लगे रहते है। ये रोजाना सुबह 4 बजे खुलता है और सुबह 9 बजे ही बंद हो जाता है। फिर से शाम 4 बजे खुलता है और रात को 8.30 बजे बंद हो जाता है। ये है राजस्थान के 5 भव्य गुरुद्वारे।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds