कौन हैं वो लड़की, जिस पर दिल हार बैठे Deepak Chahar, सबके सामने घुटनों पर बैठकर यूं किया प्रपोज!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL 2021 में गुरुवार को दिन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से था। इस मैच में तो भले ही चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टीम का एक खिलाड़ी ऐसा था जो जीत गया। दरअसल, हम बात कर रहे हैं CSK के खिलाड़ी दीपक चाहर की। मैच के दौरान दीपक ने कुछ ऐसा किया, जिसकी जोरो-शोरों पर हर तरफ चर्चाएं हो रही है। 

IPL के दौरान कई दिलचस्प नजारे हमें देखने को मिलते रहते हैं। मैदान में लाइव मैच के दौरान प्रपोज के कई किस्से आज तक सामने आए हैं। लेकिन बीते दिन जो दीपक चाहर ने बीच मैदान में किया वो शायद ही किसी भारतीय खिलाडी ने किया होगा। CSK के सबके सामने अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया।  

प्रपोजल की वीडियो हुई वायरल

दरअसल 7 अक्टूबर गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के बाद दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया को स्टैंड में जाकर प्रपोज किया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई और ये देखते ही देखते वायरल भी हो गई। दीपक ने स्टैंड्स में सबके सामने जया को अंगूठी पहनाई। इसके बाद से ही दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं। कई लोग ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वो लड़की कौन है, जिस पर दीपक अपना दिल हार बैठे?

दिल्ली से हैं जया भारद्वाज

दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड का नाम जया भारद्वाज हैं। जया दिल्ली की रहने वाली हैं और वो बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन हैं। बताया जा रहा था की दीपक और जया लंबे वक्त से रिलेशन में थे और अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस थे। इन दोनों के रिलेशनशिप के चर्चे काफी समय से हो रहे थे। अब यूं दीपक ने अपने सामने जया को अंगूठी पहनाकर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया है।

पहले ये माना जा रहा रहा था कि IPL 2021 के बाद स्वदेश वापस लौटते ही दीपक चाहर अपनी गर्लफ्रेंड जया भरद्वाज के साथ सगाई कर सकते हैं, लेकिन दोनों ने इतना इंतजार करना मुसाफिर नहीं समझा। दीपक चाहर ने फैंस के बीच ही दुबई इंटरनेशनल  स्टेडियम में अपने प्यार का इजहार कर दिया। उन्होंने घुटने के बल बैठकर अपने प्यार से जिंदगीभर का साथ मांगा, जिसके जवाब में उनकी गर्लफ्रेंड जया ने दीपक को हां किया और चेन्नई के तेज गेंदबाज ने उनको रिंग पहनाई। दोनों इस खास मौके पर काफी खुश नजर आए और एक दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया। 

बात जया भारद्वाज की करें तो वो दिल्ली में एक कॉरप्रेटिव फार्म में जॉब करती है। फिलहाल वो दीपक को चीयर करने के लिए यूएई में है। वैसे चाहर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस स्पेशल मूवमेंट की कुछ तस्वीरें शेयर की और लोगों से Blessing देने को भी कहा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds