West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल का किला फतह करने की तैयारी में कांग्रेस, इन 30 लोगों पर पूरा दारोमदार

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Election 2021) में प्रदेश की सत्तारुढ़ TMC की लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस समेत कई अन्य पार्टियों से है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के चेहरे पर टीएमसी तीसरी बार बंगाल के किले को फतह करने की तैयारियों में लगी है। 

टीएमसी को टक्कर देने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से अभी तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी वाम दल और आईएसएफ के साथ गठबंधन कर चुनावी दंगल में है। सभी राजनीतिक पार्टी के नेता लगातार जनसभा और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 

पिछले विधानसभा चुनाव में बंगाल की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी रहने वाली कांग्रेस इस बार अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की पूरी कोशिशों में लगी है। इसके मद्देनजर पार्टी ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम नेता शामिल हैं।

स्टार प्रचारक बनें नवजोत सिंह सिद्धू

कांग्रेस ने स्टार प्रचारक की लिस्ट में 30 नेताओं को शामिल किया है। इस लिस्ट में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ, पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, बीके हरि प्रसाद, सलमान खुर्शीद… 

सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, ए.एच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेंद्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर ओरांव, आलमगीर आलम, मोहम्मद अजहरुद्दीन, जयवीर शेरगिल, पवन खेड़ा और बीपी सिंह का नाम शामिल है।

2 मई को घोषित किए जाएंगे नतीजे

बता दें, ऐसी खबरें निकल कर सामने आ रही थी कि कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से नाराज चल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल चुनाव में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, बंगाल चुनाव में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन कांग्रेस के लिए अपनी ताकत झोकेंगे। प्रदेश में 8 चरणों में मतदान होने वाले हैं, जिसके नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम स्वरुप देने में लगी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds