भारत चीन सीमा विवाद पर चीनी विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान, जिसके बारे में जानकर चिढ़ जाएगा पाकिस्तान!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 22 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत और चीन में लंबे वक्त से तनाव का माहौल बना हुआ है। इस दौरान पूर्वी लद्दाख में कई बार दोनों देश आमने सामने आ चुके है। सीमा पर स्थिति को सामान्य रखने के लिए राजनियक और सैन्य माध्यमों से बातचीत चल रही है। चीन की तरफ से इस पूरे विवाद पर एक बयान भी जारी किया। चीन के विदेश मंत्रालय ने ये बयान दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने भारत और चीन सीमा पर हो रहे गतिरोध की पूरी जानकारी दी। 

वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के बीच हो रहे टकराव को प्रभावी तरीके से नियंत्रण किया है। इसी बीच झाओ ने ये भी कहा कि मैं आपको ये जानकारी दे सकता हूं कि चीन और भारत की सीमा पर अब स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है। सीमा पर भी स्थिति तनावमुक्त है। इस पर काम करने के लिए दोनो पक्षों से संवाद और संचार बनाए हुए है और गतिरोध से दोनो देशो के बीच ठहराव आ गया है, जिसे बातचीत के जरिए सामान्य किया जा रहा है।

आपोक बता दें की जब पेंगोंग झिल में हिंसा झड़प हुई उसके बाद से ही 5 मई को भारत और चीन की सीमाओ के बीच ये गतिरोध शुरू हो गया था। और तो और फिर उसके बाद धीरे-धीरे दोनों देशो के सैनिको ने अपने भारी हथियारों के साथ तैनाती बढ़ा दी। फिर विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत हुई और अब ये थमता हुआ दिख रहा है। दोनो पक्षों ने अगस्त गोगरा क्षेत्र से और फरवरी में पेंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट पर सैनिकों और हथियारों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी की।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds