IPL 2021: इस सीजन में सभी टीमों को धूल चटाएगी धोनी की CSK, जानें डिटेल्स

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

IPL के 14 वें सीजन की शुरुआत 9 मार्च से होने वाली है। सभी टीमें प्रैक्टिस में लग गई है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी भी ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। CSK की टीम पिछले सीजन के अपने परफॉरमेंस को भुलाकर इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश में लगी हुई है। 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले गये 2020 के टूर्नामेंट में तीन बार की चैंपियन CSK प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही थी। IPL के इतिहास में यह पहला अवसर था जब धोनी की टीम का इतना बुरा हश्र हुआ था। इस सीजन से CSK का पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेडे में दिल्ली कैपिटल्स से होगा।

अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार

CSK में अनुभवी खिलाड़ियों की भरमार है और इस सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने कई युवा और बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। सुरेश रैना (Suresh Raina) भी इस सीजन में टीम के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में टीम का बैटिंग ऑर्डर काफी मजबूत दिख रहा है। पिछले सीजन में रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अंतिम के कुछ मैचों में फॉफ डुप्लेसिस के साथ ओपनिंग की थी और बेहतरीन पारियां भी खेली थी। 

लेकिन टीम में इस बार रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। ऐसे में डुप्लेसिस के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई है। टीम के पास सैम करन और चेतेश्वर पुजारा जैसे ऑप्शन भी है।

रैना के आने से मजबूत हुआ बैटिंग ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर में सुरेश रैना, अंबाती रायडू और महेंद्र सिंह धोनी टीम को मजबूती देंगे। रैना का रिकार्ड आईपीएल में बेहतरीन रहा है। IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, अंबाती रायडू का प्रदर्शन भी CSK के लिए लाजवाब रहा है। 

टीम में ऑलराउंडर्स की बात करें तो CSK में इनकी भरमार है। टीम के पास तेज गेंदबाजी में सैम करन, शार्दुल ठाकुर और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी हैं जो बड़े हिट्स भी लगाते हैं। इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर में मोईन अली, रवींद्र जडेजा, मिशेल सैंटनर और कृष्णप्पा गौतम का विकल्प है।

चेन्नई की गेंदबाजी यूनिट भी काफी लाजवाब है। टीम के पास लुंगी एनगीडी, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, इमरान ताहिर जैसे बेहतरीन विकल्प मौजूद है।

CSK Possible Playing XI IPL 2021

फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एम एस धोनी (C), सैम करन, रवींद्र जडेजा, के गौतम, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगीडी 

IPL 2021 के लिए CSK की टीम

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगीडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, आर साई किशोर, मोइन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds