Haridwar धर्म संसद मामले को लेकर एक्शन में पुलिस, वसीम रिजवी समेत 3 लोगों पर केस दर्ज

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 27 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में कथित नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है, उनमें वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी, संत महामंडलेश्वर धर्मदास और महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर एक्शन लिया। ये केस धारा 157 के तहत दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि Haridwar में 17 से 19 दिसंबर के बीच धर्म संसद का आयोजन किया गया था।  रिपोर्ट्स के मुताबिक संतो के इस आयोजन में भड़काऊ भाषण दिए गए और साथ ही अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया। अब इस मामले को लेकर सियासी बवाल भी मचा हुई है। 
हिंदू महासभा की अन्नपूर्णा साध्वी ने कहा
वीडियो में हिंदू महासभा की अन्नपूर्णा साध्वी ने कहा कि हिंदुत्व पर अगर खतरा मंडराएगा तो मैं कुछ भी नहीं सोचूंगी। चाहे गोडसे की तरह कलंकित क्यों ना कर दो। मगर मैं शस्त्र उठाकर हिंदुत्व को बचाऊंगी। 2029 तक मुसलमान प्रधानमंत्री नहीं होने देंगे ये संकल्प लें।
बीजेपी नेता समेत कई साधु-संत कार्यक्रम का हिस्सा बने
आपको जानकारी के  लिए बता दें कि हरिद्वार में हुई इस धर्म संसद का आयोजन जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने किया था। बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय, स्वामी प्रबोधानंद, निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मां अन्नपूर्णा, धर्मदास महाराज समेत कई साधु-संत कार्यक्रम का हिस्सा बने। धर्म संसद के दौरान एक धर्म विशेष को लेकर कही गई भड़काऊ बातों का आरोप लगाया जा रहा है, जिस पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर एक्शन भी ले लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds