साथ में इन फिल्मों में किया काम, लिव इन में भी रहे…जानिए कौन हैं पत्रलेखा जिनसे शादी कर रहे Rajkumar Rao?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 नवम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 10 नवम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड में भी शहनाईयां बजने वाली हैं। बी-टाउन के कई बड़े सितारे आने वाले दिनों में शादी के बंधन में बंधते नजर आ सकते हैं। इस लिस्ट में अभी तक तो विक्की कौशल-कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के नाम शामिल थे। लेकिन अब लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम है एक्टर राजकुमार राव का। 

दूल्हा बनने को तैयार राजकुमार राव

जी हां, राजकुमार राव दूल्हा बनने को तैयार हैं। वो अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने जा रहे हैं। आज  हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन हैं वो लड़की जिसे राजकुमार ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है? साथ ही साथ हम आपको ये भी बताएंगे कि राजकुमार की शादी कब और कहां होगी और शादी को लेकर तैयारियां क्या क्या चल रही हैं…

ये है शादी का पूरा प्लान

राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड का नाम है पत्रलेखा, जिनके साथ वो सात फेरे लेंगे। खबरों ऐसी हैं कि उनके शादी के फंक्शन शुरू भी चुके। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार और पत्रलेखा 10 नवंबर से शुरू हो गए और ये 12 नवंबर तक चलने वाले हैं। 3 दिन बाद दोनों की शादी चंड़ीगढ़ में होगी। वैसे पहले खबरें ये थी कि ये ब्यूटीफूल कपल पिंक सिटी जयपुर में शादी करेगा, लेकिन अब शादी का वेन्यू चंडीगढ़ बताया जा रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार और पत्रलेखा की शादी एकदम पारंपरिक रीति-रिवाज से होगी। जिसमें इनके करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार ही शामिल होंगे। 

जानिए दोनों की लवस्टोरी के बारे में…

राजकुमार राव और पत्रलेखा 10 साल से रिलेशनशिप में है। दोनों एक-दूसरे से काफी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी राजकुमार और पत्रलेखा एक-दूसरे के साथ कई बार फोटोज शेयर करते नजर आए हैं। बात अगर इनकी लव स्टोरी की करें तो वो भी काफी फिल्मी है।  राजकुमार राव और पत्रलेखा ने Love Sex Aur Dhoka फिल्म में एक साथ काम किया था। एक Interview में राजकुमार राव ने बताया था कि पत्रलेखा को लगा कि मूवी के करेक्टर की तरह वो असल जिंदगी में भी ऐसे ही है, लेकिन जब पत्रलेखा ने राजकुमार राव से बात की तो दोनों धीरे धीरे एक-दूसरे के काफि करीब आ गए। इसके बाद दोनों ने साथ में फिल्म सिटीलाइट में भी साथ काम किया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा एक साथ ही लिव इन में भी रह चुके हैं। फिलहाल राजकुमार राव के फैंस पत्रलेखा के साथ उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब देखना होगा की इस ब्यूटीफूल कपल की शाही शादी में कितनी धूम मचेती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds