गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र, 20 लाख रोजगार, बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त बिजली का किया ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 26 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र 

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियां अपना पाशे फेंक रही है। अब गुजरात में वादों का खेल शुरू हो चुका है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणापत्र ( BJP Manifesto) जारी कर दिया है।  इस ‘संकल्प पत्र’ के जरिये भाजपा ने गुजरात की जनता से कई सारे वादे किए हैं। 

Also read- केजरीवाल और ओवैसी के आने से मिल सकती है गुजरात चुनाव को नई दिशा, भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर

 20 लाख रोजगार का किया गया वादा 

भाजपा ने अगले पांच साल में गुजरात के नौजवानों के लिए 20 लाख रोजगार का वादा किया है। भाजपा ने रेवाड़ी प्रथा को अपनाते हुए बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, महिलाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां, एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाने और समान नागरिक संहिता कमेटी की सिफारिशें लागू करने जैसे वादे किए हैं।

  • असामाजिक तत्वों से वसूली के संबंध में बनेगा कानून 

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भाजपा का मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि, “हम आतंकवादी संगठनों और भारत विरोधी ताकतों के स्लीपर सेल से संभावित खतरों की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए एक एंटी-रेडिकलाइजेशन सेल बनाएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि, “साथ ही गुजरात में समान नागरिक संहिता समिति की सिफारिशों का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। इस बार भाजपा सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान से संबंधित कानून भी बनाएगी। यह कानून पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने और निजी संपत्ति पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों से वसूली के संबंध में होगा।” 

जनता के अनुसार तैयार किया गया है घोषणा पत्र

सीआर पाटिल (CR Patil) जो की गुजरात भाजपा अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र तैयार करने से पहले गुजरात की एक करोड़ से ज्यादा जनता के साथ संपर्क किया था। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर और सोशल मीडिया पोल भी जारी किया था। 

कांग्रेस ने भी जारी कर दिया है अपना मैनिफेस्टो 

इससे पहले कांग्रेस (Congress) भी अपना घोषणा पत्र (Congress Manifesto) जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी मैनिफेस्टो में 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया था। 

Also read- गुजरात में आज है चुनावी मंडे, प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और केजरीवाल की तिगड़ी लगी है जनता को लुभाने में

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds