साइबर सिटी में सफर हुआ और भी आसान और इको-फ्रेंडली! 20 रूटों पर दौड़ेंगी 100 नई एसी ई-बसें| Gurugram new electric buses

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Gurugram new electric buses: साइबर सिटी गुरुग्राम के रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर को 100 नई वातानुकूलित (AC) इलेक्ट्रिक बसों की सौगात देते हुए उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) के बेड़े में शामिल की गईं ये आधुनिक बसें शहर के 20 प्रमुख रूटों पर दौड़ेंगी। इससे न केवल आम लोगों को आरामदायक और किफायती सफर मिलेगा, बल्कि शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने में भी बड़ी मदद मिलेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सेक्टर-48 में 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार जीएमसीबीएल के नए ई-बस डिपो का उद्घाटन भी किया, जो हरियाणा का तीसरा इलेक्ट्रिक बस डिपो है।

और पढ़ें: परिसीमन बिल पर इंडी गठबंधन में पड़ी दरार! शरद पवार की पार्टी ने किया सरकार के समर्थन का ऐलान, तो भड़की कांग्रेस| Delimitation Bill Special Session

जेब पर भारी नहीं पड़ेगा एसी सफर, जानें किराया और चार्जिंग की व्यवस्था| Gurugram new electric buses

प्रशासन ने इन इलेक्ट्रिक बसों का किराया बेहद सामान्य रखा है ताकि हर वर्ग के लोग इनका लाभ उठा सकें:

  • 0 से 6 किलोमीटर: 15 रुपये
  • 6 से 13 किलोमीटर: 25 रुपये
  • 13 किलोमीटर से अधिक दूरी: 35 रुपये

नए ई-डिपो में बसों की चार्जिंग के लिए 24 चार्जिंग पॉइंट बनाए गए हैं। इसके अलावा भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सेक्टर-103, सेक्टर-65 और मानेसर में तीन नए चार्जिंग स्टेशन भी प्रस्तावित हैं। इन 100 नई ई-बसों के जुड़ने से जीएमसीबीएल के बेड़े में बसों की कुल संख्या बढ़कर अब 250 हो गई है (यहां पहले से 150 सीएनजी बसें चल रही हैं)। गौरतलब है कि पूरे हरियाणा के 10 बड़े शहरों में फिलहाल 160 ई-बसें संचालित हो रही हैं, जिन्हें इस साल के अंत तक बढ़ाकर 375 करने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईटेक सुविधाओं और सुरक्षा से लैस हैं नई ई-बसें

9 मीटर लंबी ये स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें ड्राइवर समेत कुल 27 सीटों वाली हैं। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए इनमें कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं:

  • सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन
  • फायर अलार्म सिस्टम और इमरजेंसी हैमर
  • दिव्यांग यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म
  • रूट की जानकारी के लिए एलईडी डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली
  • डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग की सुविधा

साइबर हब से द्वारका एक्सप्रेसवे तक: इन प्रमुख रूटों पर चलेंगी बसें

ये नई बसें मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर हब, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, द्वारका एक्सप्रेसवे और नए आवासीय सेक्टरों को आपस में जोड़ेंगी। प्रमुख रूटों में डूंडाहेड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन (321), धनकोट से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (322), रेलवे स्टेशन से थाना मोड़ (323), बीपीटीपी सेक्टर-37डी से टाटा इंटेलियन पार्क सेक्टर-58 (324), गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से मिलेनियम सिटी सेंटर (325), राम मंदिर पालम विहार से सेक्टर-58 (326), महावीर चौक से सिकंदरपुर मेट्रो (328), रेलवे स्टेशन से कंकरौला/भांगरौला (329), महावीर चौक से वजीरपुर टी-पॉइंट (330), रेलवे स्टेशन से सेक्टर-55/56 मेट्रो (112) और मिलेनियम सिटी सेंटर गेट नंबर-4 से सिग्रम-10 (127) शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग व पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन और इन इलेक्ट्रिक बसों का अधिक से अधिक उपयोग करें।

और पढ़ें: सोने-चांदी में लौटी रौनक: दो दिन में 10 हजार रुपये उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा; जानें तेजी के 5 बड़े कारण| Gold Price Hike

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds