बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले की मौत, 20 दिनों से थे अस्पताल में भर्ती :Vikram Gokhale Death

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 26 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 26 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

77 की उम्र में विक्रम गोखले की मौत 

बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का 77 साल की उम्र में आज 26 नवंबर को उनकी  मृत्यु हो गई। विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। गोखले पिछले 20 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी हालत बुधवार से ख़राब होनी शुरू हो गई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर चले गए थे। इस बीच उनकी मौत की अफवाह भी उड़ी, जिसका खंडन उनके परिवार ने पहले ही किया था।

विक्रम गोखले का जन्म 30 अक्टूबर, 1947 को पुणे में हुए था। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। Vikram Gokhale के निधन से पूरा-का-पूरा बॉलीवुड  शोक में डूबा हुआ है। पूरा देश सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के इस सितारे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके ढेरों चाहने वालों ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर दुख व्यक्त किया है। 

Also read- बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसके प्रेमी के तोहफे की वजह से हो गया उसका मर्डर

20 दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

5 नवंबर को विक्रम गोखले पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हुए थे। पिछले काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनके निधन की फेक खबरें भी सामने आई थीं, जिन्हे उनके परिवार वालों ने खंडित कर दिया था। दो दिन पहले ही विक्रम की पत्नी वृषाली गोखले ने कहा था कि विक्रम ठीक हैं और अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनका इलाज चल रहा है।

फिल्मी बैकग्राउंड से आते थे गोखले 

मराठी थिएटर, हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में काफी बड़ा नाम था विक्रम गोखले का। चंद्रकांत गोखले जो की एक फिल्म एक्टर थे, उनके पुत्र थे विक्रम गोखले। उनके परिवार का फ़िल्मी इतिहास और भी बड़ा है, विक्रम गोखले की दादी कमलाबाई गोखले इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल चाइल्ड आर्टिस्ट थीं। विक्रम ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या राय के पिता का किरदार निभाया था। उनकी भूमिका अग्निपथ’ दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘और ‘मिशन मंगल में भी काफी सराहनीये थी। उन्होंने  दूरदर्शन के चर्चित शो ‘उड़ान’ में भी काम किया था। 

Also read- रियल लाइफ हीरो से ज्यादा सरकार से प्रभावित है बॉलीवुड, साउथ की ‘कांतारा’ और ‘जय भीम’ जैसी फिल्मे दिखाती है समाज और सरकार की गंदी सच्चाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds