वॉरेन बफे ने दान किए 10,000 करोड़, चैरिटी में बांटी दौलत, जानें निधन के बाद किसे मिलेगी दौलत?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 नवम्बर 2024, 05:30 AM Updated: 28 नवम्बर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Warren Buffett Charity: दुनिया के सबसे अमीर और महान निवेशकों में से एक वॉरेन बफेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 94 साल के बफे अपने जीवन भर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान में दे दिया है। उन्होंने हाल ही में 1.1 अरब डॉलर (करीब 10,000 करोड़ रुपये) दान किए हैं। बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफेट (Berkshire Hathaway CEO Warren Buffet) की इस दरियादिली ने पूरी दुनिया में उनकी तारीफ बढ़ा दी है। बफे की चैरिटी ने एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बीच समाज सेवा की भावना को मजबूत किया है।

और पढ़ें: जानें कौन हैं ट्रंप कैबिनेट में अहम पद पाने वाले अरबपति विवेक रामास्वामी? भारत से रहा गहरा नाता

50 ‘मन्नत’ जैसे बंगले खरीदे जा सकते हैं- Warren Buffett Charity

बफे ने द्वारा दान की गई राशि इतनी बड़ी है कि इससे बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ जैसे 50 बंगले खरीदे जा सकते हैं। मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में स्थित इस आलीशान बंगले की अनुमानित कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये है।

चार चैरिटी फाउंडेशन को दिए गए शेयर

वॉरेन बफे ने 25 नवंबर को घोषणा की कि उन्होंने अपनी कंपनी बर्कशायर हैथवे के 1.1 अरब डॉलर मूल्य के स्टॉक्स चार चैरिटी फाउंडेशन को दान किए हैं। इन फाउंडेशनों में सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन, शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी. बफेट फाउंडेशन, और नोवो फाउंडेशन शामिल हैं।

Berkshire Hathaway, Warren Buffett donation
Source: Google

शेयर वितरण का विवरण

  • सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 15 लाख क्लास-B शेयर दिए गए हैं। यह फाउंडेशन उनकी दिवंगत पत्नी सूसी के नाम पर बना है।
  • शेरवुड, हॉवर्ड जी. बफेट और नोवो फाउंडेशन को क्रमश: 3-3 लाख शेयर दिए गए हैं।

एक शेयर की कीमत लगभग 478.56 डॉलर (करीब 40,600 रुपये) है। बफेट की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा भले ही दान में जा रहा हो, लेकिन लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि उनके निधन के बाद उनकी बची हुई संपत्ति का क्या होगा। बफेट ने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकारी के बारे में पहले ही कई संकेत दे दिए हैं।

Berkshire Hathaway, Warren Buffett donation
Source: Google

वसीयत में संपत्ति का जिक्र

वॉरेन बफे ने अपने शेयरहोल्डर्स को एक नोट जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति के उत्तराधिकार (Warren Buffett Bequest) के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक, बफे के 1600 क्लास-A शेयरों को 24 लाख क्लास-B शेयरों में बदला जाएगा और इन्हें चारों फैमिली फाउंडेशन में बांट दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके निधन के बाद उनकी 99.5% संपत्ति उनके तीन बच्चों को दी जाएगी।

दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति

Forbes की रियलटाइम बिलियनेयर लिस्ट के मुताबिक, वॉरेन बफे की कुल संपत्ति 149.4 अरब डॉलर (करीब 12.4 लाख करोड़ रुपये) है। वह गूगल के मालिक लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन से भी अधिक अमीर हैं। उनकी कंपनी Berkshire Hathaway का मार्केट कैप 28 अगस्त 2024 को 1 ट्रिलियन डॉलर (84 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया।

और पढ़ें: X को लेकर द गार्जियन ने लिया बड़ा फैसला, कहा- टॉक्सिक हो गया है मस्क का प्‍लेटफॉर्म

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds