'बसपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo की हेल्थ पर आया अपडेट…जानिए एक्सीडेंट के बाद अब कैसी है हालत?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 29 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पिछले साल ‘बसपन का प्यार‘ गाने से सोशल मीडिया पर छाए सहदेव दिरदो से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सहदेव बीते दिन एक एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद से ही सहदेव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। हालांकि अब सहदेव की हेल्थ पर नया अपडेट सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि अब उनकी हालत में पहले से सुधार आया है। मंगलवार रात सहदेव को होश आया है। 

सहदेव दिरदो का एक्सीडेंट

दरअसल, मंगलवार को ही सहदेव का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हुई थे। इसके बाद से ही अस्पताल में उनका इलाज जारी था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब बताया जा रहा है कि सहदेव की हालत पहले से बेहतर है और मंगलवार की रात करीब 10 बजे उन्हें होश आया। सहदेव की स्थिति पहले से ठीक है। हालांकि उनको पूरी तरह से ठीक होने में अभी वक्त लगेगा। कहा जा रहा है कि फिलहाल सहदेव खतरे से बाहर है। याद दिला दें कि एक्सीडेंट होने के बाद सहदेव करीब 5 घंटे तक बेहोश रहे थे।

बादशाह का सहदेव को लेकर ट्वीट

जैसे ही सहदेव के एक्सीडेंट की खबर आई, सोशल मीडिया पर लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे थे। वहीं बादशाह ने भी सहदेव को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें लिखा था कि मैं सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वो बेहोश है। अस्पताल ले जा रहे हैं। मैं उसके लिए वहां हूं। आपकी दुआओं की जरूरत है।’ 

गौरतलब है कि सहदेव का पिछले साल बसपन का प्यार गाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसके बाद वो रातों रात छा गए थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल उनसे मिले थे। इसके अलावा बादशाह ने तो सहदेव के साथ मिलकर गाना तक बनाया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds