एक और बेटा चला गया… झांसी जाते वक्त हादसे का शिकार हुआ अतीक अहमद का सबसे छोटा बेटा| Atiq Ahmed Son Died

Nandani | Nedrick News Uttar Pradesh Published: 07 अगस्त 2026, 09:17 PM Updated: 07 अगस्त 2026, 09:17 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Atiq Ahmed Son Died: पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गुरुवार को उनके सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक की भी जान चली गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी लोग झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

और पढ़ें: कुंवारी बेटी हुई प्रेग्नेंट, पिता बोला- चलो दवा दिला दूं… फिर जो हुआ, सुनकर कांप उठेंगे| Agra crime news

झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ भीषण हादसा| Atiq Ahmed Son Died

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास कानपुर-झांसी हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई। कार प्रयागराज से झांसी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर एक बाइक और दूसरी ओर एक जानवर आ गया। चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत

हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान अहमद और रज्जाक अहमद के बेटे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। तीन अन्य घायल युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

तीन घायलों का अस्पताल में इलाज

झांसी मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के अनुसार, घायलों में उमर, एजाम और जायद शामिल हैं। उमर और एजाम के हाथ में फ्रैक्चर है, जबकि जायद के माथे और पैर में चोटें आई हैं। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है ताकि किसी अंदरूनी चोट की भी जांच की जा सके। वहीं, दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

जेल में बंद भाई से मिलने जा रहे थे

पुलिस जांच में सामने आया है कि कार में सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे। झांसी ग्रामीण पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अली अहमद से मुलाकात के लिए जेल में पहले से पर्ची भी कट चुकी थी। हालांकि, उससे पहले ही रास्ते में यह हादसा हो गया।

अतीक अहमद के परिवार पर लगातार आईं त्रासदियां

अतीक अहमद के परिवार के लिए पिछले कुछ साल बेहद मुश्किल रहे हैं। अप्रैल 2023 में प्रयागराज में पुलिस हिरासत के दौरान अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक के तीसरे बेटे असद अहमद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।

अतीक का बड़ा बेटा उमर अहमद अपहरण के एक मामले में जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली अहमद उमेश पाल हत्याकांड के आरोप में झांसी जेल में बंद है। फरवरी 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और अहजम अहमद को अभिभावकों की अनुपस्थिति के कारण बाल संरक्षण गृह भेजा गया था। करीब सात महीने बाद दोनों की कस्टडी उनकी बुआ परवीन अहमद कुरैशी को सौंप दी गई थी।

पुलिस कर रही है हादसे की जांच

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन को बचाने की कोशिश को माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इस हादसे के साथ ही अतीक अहमद परिवार का एक और सदस्य असमय मौत का शिकार हो गया, जिससे परिवार पर दुखों का सिलसिला एक बार फिर गहरा गया।

और पढ़ें: 2 साल पहले पति को छोड़ प्यार के लिए भागी थी छोटी, अब उसी प्रेमी के कमरे से ट्रॉली बैग में मिली लाश| Chhoti Kumari murder

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds