2 साल पहले पति को छोड़ प्यार के लिए भागी थी छोटी, अब उसी प्रेमी के कमरे से ट्रॉली बैग में मिली लाश| Chhoti Kumari murder

Nandani | Nedrick News Bihar Published: 06 अगस्त 2026, 10:35 PM Updated: 06 अगस्त 2026, 10:35 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Chhoti Kumari murder: बिहार के नवादा जिले की एक महिला की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिस प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए छोटी कुमारी ने अपना घर-परिवार छोड़ दिया था, उसी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। दमन में एक ट्रॉली बैग के अंदर महिला का सड़ा-गला शव मिलने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मृतका की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र स्थित सिउर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी के रूप में हुई है।

और पढ़ें: विदेश में बदली पहचान, फिर भी नहीं बची! 88 करोड़ फ्रॉड केस में CBI ने भगोड़ी को UAE से पकड़ा| Vishakha Rathod arrest

दो साल पहले प्रेमी के साथ चली गई थी छोटी| Chhoti Kumari murder

जानकारी के मुताबिक, छोटी कुमारी करीब दो साल पहले अपने पति और परिवार को छोड़कर गांव के ही युवक ऋषभ कुमार के साथ चली गई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और छोटी ऋषभ के साथ केंद्र शासित प्रदेश दमन पहुंच गई थी। वहां दोनों ने किराये पर कमरा लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे। छोटी के घर से जाने के बाद उसके परिजनों ने रोह थाने में अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिवार को उम्मीद थी कि वह कहीं सुरक्षित होगी, लेकिन कुछ समय बाद सामने आई घटना ने सभी को सदमे में डाल दिया।

ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव

दमन में जिस कमरे में छोटी और ऋषभ रह रहे थे, वहां से कई दिनों तक तेज दुर्गंध आने लगी। इसके बाद मकान मालिक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर रखे एक बड़े ट्रॉली बैग से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में मृतका की पहचान नवादा के सिउर गांव निवासी मनीष उपाध्याय की बेटी छोटी कुमारी के रूप में हुई। इसके बाद दमन पुलिस ने नवादा पुलिस के माध्यम से उसके परिवार को घटना की जानकारी दी।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी प्रेमी

प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि छोटी कुमारी की हत्या उसके प्रेमी ऋषभ कुमार ने ही की है। आरोप है कि किसी विवाद के बाद ऋषभ ने छोटी की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को ट्रॉली बैग में भर दिया। बताया जा रहा है कि ऋषभ बैग को बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने कमरे को बंद किया और वहां से फरार हो गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

दमन पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही सिउर गांव में मातम छा गया। छोटी के परिवार वाले दमन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां शव की पहचान, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दमन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और ऋषभ कुमार की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी और घटना किस तारीख को अंजाम दी गई।

परिवार को नहीं थी ऐसी अनहोनी की उम्मीद

छोटी के परिवार ने जिस बेटी के सुरक्षित होने की उम्मीद लगाई थी, उसकी मौत की खबर ने उन्हें तोड़ दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें: बिना हल्दी के तैयार हो रहा था हल्दी पाउडर! फैक्ट्री के अंदर का नजारा देख अधिकारी भी रह गए दंग| Kanpur Fake Turmeric Factory

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds