Akshay Kumar Health Update: बॉलीवुड के “खिलाड़ी कुमार” Akshay Kumar अपनी फिटनेस, अनुशासित लाइफस्टाइल और काम के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। चाहे लगातार फिल्मों की शूटिंग हो या एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स, अक्षय हमेशा एक्टिव नजर आते हैं। लेकिन इस बार उनसे जुड़ी एक खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, अभिनेता को हाल ही में आंखों की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि राहत की बात यह है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और अब वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं।
और पढ़ें: कर्ज से उठकर बने एंटरटेनमेंट के खिलाड़ी … Karanvir Bohra की जिंदगी ने ऐसे लिया 360 डिग्री टर्न
आंखों की परेशानी के बाद करानी पड़ी सर्जरी | Akshay Kumar Health Update
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से आंखों से जुड़ी दिक्कत महसूस कर रहे थे। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्होंने विजन करेक्शन सर्जरी कराने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि यह एक रूटीन मेडिकल प्रोसेस था और इसमें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं थी।
अभिनेता की यह सर्जरी 6 मई को हुई। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आराम करने की सलाह दी है ताकि आंखें पूरी तरह ठीक हो सकें। इसी वजह से अक्षय ने फिलहाल अपने व्यस्त शेड्यूल से छोटा ब्रेक लिया है।
‘भूत बंगला’ की सफलता के बीच आई खबर
17 अप्रैल को रिलीज हुई Bhoot Bangla बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसी सफलता को अक्षय कुमार सेलिब्रेट कर रहे थे। इसके साथ ही वह निर्देशक Anees Bazmee की नई फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त थे।
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग हाल ही में केरल में पूरी हुई है। इस प्रोजेक्ट में अक्षय के साथ Vidya Balan और Raashii Khanna भी नजर आने वाली हैं। शूटिंग खत्म होने के तुरंत बाद अक्षय ने अपनी सर्जरी करवाई, ताकि आगे के काम पर असर कम पड़े।
सोशल मीडिया पर फैंस की बढ़ी चिंता
जैसे ही अक्षय कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, सोशल Media पर उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। कई लोगों ने अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की।
हालांकि, सर्जरी सफल होने की खबर सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके लिए “Get Well Soon” मैसेज शेयर कर रहे हैं।
जल्द काम पर लौट सकते हैं अक्षय
अक्षय कुमार की फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल को देखते हुए माना जा रहा है कि वे ज्यादा लंबे समय तक आराम नहीं करेंगे। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता जल्द ही अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग फिर से शुरू कर सकते हैं।
फिल्मी करियर की बात करें तो अक्षय इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वह लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में खुद को एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं और हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि खिलाड़ी कुमार जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर बड़े पर्दे पर फिर धमाकेदार वापसी करेंगे।
और पढ़ें: आखिर अमीर लोग ही क्यों खेलते हैं गोल्फ? माधवन का जवाब चौंका देगा | R Madhavan golf interview




























