अजय देवगन की वो क्राइम थ्रिलर, जिसने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे ₹342 करोड़

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Ajay Devgn Superhit films: अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध और सफल एक्टर्स में से एक माने जाते हैं. उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1991 में “फूल और कांटे” से की थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला था. जिसके बाद अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है. लेकिन क्या आप अजय देवगन की उस फिल्म के बारे में जानते है क्या जिसने बॉक्स ऑफिस पर छापे थे ₹342 करोड़ अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं.

कौन-सी है वो फिल्म

अजय देवगन का अभिनय शैली गंभीर और प्रभावशाली रही है, और उन्हें एक्शन और ड्रामा फिल्मों में विशेष पहचान मिली है. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिनमें “दिलजले”, “तहलका”, “राजू चाचा”, “गोलमाल” सीरीज़, “सिंघम”, “टोटल धमाल”, “शिवाय” जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन यहाँ हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म ने खूब रिकॉर्ड बनाए और लोगों की आजतक की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘दृश्यम 2’ हैं. अब फिल्म के दो साल पूरे होने पर अजय देगवन ने फनी पोस्ट शेयर किया. चलिए अजय देवगन की इस दो साल पुरानी फिल्म के बारे में बताते हैं. 18 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली “दृश्यम 2” 2015 की हिट फिल्‍म “दृश्यम” का सीक्वल थी.

इस फिल्‍म की कहानी ने लोगों का न सिर्फ दिल जीता था बल्कि हर किसी को बार बार देखने को मजबूर कर दिया था. वैसे ये मूल रूप से मलयालम सिनेमा में बनी थी जिसमें लीड रोल में मोहनलाल थे. इसके अलवा ‘दृश्यम 2’ फिल्म पर ताबड़तोड़ नोट छापने में कामयाब हुई थी. ‘दृश्यम 2’ का बजट करीब 50 करोड़ रुपये था. sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर के बाजार में 342 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस किया जबकि देश में 282 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया.

वर्कफ्रंट पर अजय देवगन

वही अगर अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार सिघंम रिटर्न्स में नजर आये थे. इसके अलवा अजय देवगन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर अवार्ड्स और पद्मश्री जैसे पुरस्कार शामिल हैं. वे एक बेहतरीन निर्देशक भी हैं, और “शिवाय” जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds