धर्मेंद्र से ब्रेकअप के बाद इस शादीशुदा एक्ट्रेस को लग गई शराब की लत, पति ने ही-मैन का मुंह काला कर लिया बदला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 30 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 30 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Dharmendra Meena Kumari Lovestory – बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र अपने समय के सुपरस्टार हुआ करते थे। उनके गुड लुक के कारण कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां उन पर फिदा हो जाती थी। जब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में एंट्री की ही थी, तब उस दौर की एक सुपरस्टार एक्ट्रेस को भी उनसे प्यार हो गया था। दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं और प्यार भी बढ़ने लगा। हालांकि, ये सुपरस्टार अभिनेत्री शादीशुदा थी और साथ ही वह बॉलीवुड निर्देशक कमाल अमरोही की पत्नी भी थीं। जब अमरोही को अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने बड़े ही अनोखे तरीके से धर्मेंद्र से बदला लिया।

और पढ़ें: जब पत्नी ने दी तलाक की चेतावनी तो मजबूरन सनी देओल को खत्म करनी पड़ी थी डिंपल संग अपनी लव स्टोरी

Dharmendra Meena Kumari Lovestory

दरअसल, वह एक्ट्रेस मीना कुमारी थीं, जिनका धर्मेंद्र के प्रति प्यार सबको नजर आने लगा था। एक्ट्रेस का लगाव धर्मेंद्र के प्रति इस कदर बढ़ चुका था कि सुपरस्टार होने के बावजूद मीना ने धर्मेंद्र जैसे न्यू-कमर एक्टर के साथ काम करना स्वीकार किया। वे कई फिल्मों में एक साथ नजर आए। उस समय धर्मेंद्र और मीना कुमारी की लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां बटौरी।

दोनों ने ‘फूल और पत्थर’, ‘मंझली दीदी’, ‘चंदन का पालना’, पूर्णिमा, ‘काजल’ जैसी कई फिल्में साथ में कीं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने प्यार का इजहार नहीं किया। दोनों अक्सर एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते थे। एक बार धर्मेंद्र ने डेटिंग की खबरों पर सफाई देते हुए कहा था कि ‘मीना कुमारी एक सुपरस्टार हैं और मैं उनका फैन हूं। ये रिश्ता फैन और सुपरस्टार के बीच का है।’

कमाल अमरोही को परेशान करती थी अफेयर की  खबरें

पति कमाल से अलग होने के बाद मीना और धर्मेंद्र (Dharmendra Meena Kumari Lovestory) के अफेयर की अफवाहें खूब फैलने लगीं। अमरोही को ये बात पसंद नहीं थी कि मीना और धर्मेंद्र रिश्ते में थे। हालांकि, बाद में मीना और धर्मेंद्र का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद धर्मेंद्र की जिंदगी में हेमा मालिनी की एंट्री हो गई।

इसी दौरान कमाल अमरोही ने अपनी आखिरी फिल्म ‘रजिया सुल्तान’ में पहली बार धर्मेंद्र को कास्ट किया। हर कोई इस बात से हैरान था कि अमरोही ने मीना संग नजदीकियों के बावजूद धर्मेंद्र को इस फिल्म के लिए चुना। हालांकि, इस फिल्म में हेमा मालिनी को मुख्य भूमिका दी गई थी और उनके पति धर्मेंद्र को उनका गुलाम बनाया गया था।

साल 1983 में रिलीज हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म को बनने में 7 साल लग गए थे। फिल्म का बजट भी करोड़ों में था। अमरोही ने अपनी फिल्म के लिए हॉलीवुड तकनीशियनों का भी इस्तेमाल किया। यह फिल्म 10 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी, जो उस दौर की सबसे महंगी भारतीय फिल्म थी। हालांकि, जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इस फिल्‍म ने पूरी दुनिया में म‍िलकार 2 करोड़ की ही कमाई की।

कमाल अमरोही ने ल‍िया धर्मेंद्र से बदला – Dharmendra Meena Kumari Lovestory

‘रजिया सुल्तान’ में धर्मेंद्र (Dharmendra Meena Kumari Lovestory) एक अफ्रीकी गुलाम बने हैं। जिस वजह से फिल्म में उन्हें अपना मुह काला करना पड़ा था। जब यह फिल्म फ्लॉप हुई तो फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी अफवाहें उड़ीं कि कमाल ने धर्मेंद्र को यह रोल देकर उनसे बदला लिया है। हालांकि कमाल अमरोही ने इन खबरों का खंडन किया था। मीना कुमारी की किसी भी बात के लिए वह धर्मेंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराते। उन्होंने इस किरदार के लिए धर्मेंद्र को इसलिए चुना क्योंकि वह किसी भी अन्य अभिनेता की तुलना में बेहतर उर्दू बोलते थे, जो इस फिल्म के लिए जरूरी था।

थप्पड़ की वजह से टूटी धर्मेंद्र और मीना की जोड़ी

धर्मेंद्र ने एक बार भरी महफिल में मीना कुमारी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। धर्मेंद्र से नाराजगी के चलते मीना कुमारी को शराब की लत लग गई, जिसने अंततः उनकी जान ले ली।

और पढ़ें: पहली फिल्म में मात्र 51 रुपये में किया काम, बॉलीवुड का यह स्टार आज है करोड़ों का मालिक 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds