ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप-10 भारतीयों की लिस्ट, जानें सबकुछ?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 मई 2021, 05:30 AM Updated: 22 मई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अमेरिकी माइक्रोब्लांगिंग और सोशल नेटवर्किंग सर्विस ट्विटर दुनिया के सबसे बेहतरीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक हैं। अगर किसी को देश और दुनिया की हर तरह की खबरों से अपडेट रहना हो तो मौजूदा समय में ट्विटर से बेस्ट ऑप्शन कुछ भी नहीं है। भारत में ट्विटर यूजर्स (Twitter users in India) की संख्या मात्र 1 करोड़ 75 लाख के करीब है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े सेलिब्रिटी हैं जिन्हें ट्विटर पर काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है। आज हम आपको ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारत के टॉप-10 लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

10. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के ट्विटर पर 27.8 मिलियन फॉलोवर्स है। यानि की दीपिका को ट्विटर पर 2 करोड़ 78 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, अगर दीपिका की बात करें तो वह सिर्फ 68 लोगों को फॉलो करती है। जिसमें देश के कई बड़े सेलिब्रिटी शामिल है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं।

9. रितिक रोशन

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रितिक रोशन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लोग उनके दीवाने हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रितिक रोशन को 30.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यानी ट्विटर पर रितिक रोशन को 3 करोड़ से ज्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं, रितिक मात्र 92 लोगों को फॉलो करते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

8. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में है। वह तमाम क्रिकेट प्लेयर्स के आदर्श हैं तो वहीं, काफी लोग उन्हें पसंद भी करते हैं। ट्विटर पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 35.6 मिलियन है। वहीं, तेंदुलकर मात्र 81 लोगों को फॉलो करते हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं।

7. अक्षय कुमार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। एक एक्टर के तौर पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। ट्विटर पर उन्हें 41.5 मिलियन से ज्यादा लोग पसंद करते हैं। वहीं, अक्षय कुमार मात्र 27 लोगों का फॉलो करते हैं। बॉलीवुड का यह खिलाड़ी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है।

6. शाहरुख खान

बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान की तो पूरी दुनिया दीवानी है। अपने शानदार अंदाज से वह हर किसी का दिल जीत लेते हैं। ट्विटर पर उन्हें 41.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, शाहरुख खान मात्र 77 लोगों को फॉलो करते हैं।

5. विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। काफी कम समय में बहुत ज्यादा शोहरत पाने वालों की अगर गिनती हो तो विराट कोहली उसमें टॉप-5 में जगह बना लेंगे। ट्विटर पर उन्हें 42.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, विराट कोहली मात्र 64 लोगों को ही फॉलो करते हैं।

4. PMO India

भारत का प्रधानमंत्री कार्यालय ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में चौथे स्थान पर हैं। PMO India को ट्विटर पर 42.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मात्र 488 लोगों को फॉलो किया जाता है। पीएम मोदी के स्टेटमेंट्स और तमाम जानकारियों को इस ट्विटर अकाउंट से पब्लिश किया जाता है।

3.सलमान खान

भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ट्विटर अकाउंट की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड स्टार सलमान खान हैं। इन्हें ट्विटर पर 42.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, सलमान खान मात्र 24 लोगों को फॉलो करते हैं। यह बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

2. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इस कड़ी में दूसरे नंबर पर हैं। ट्विटर पर उन्हें 45.7 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वहीं, अमिताभ बच्चन मात्र 1803 लोगों को फॉलो करते हैं। यह बॉलीबुड स्टार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए यूजर्स से इंटरेक्ट भी करते हैं।

1.नरेंद्र मोदी

भारत में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स के मामले में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। उन्हें ट्विटर पर 68.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। तो वहीं, पीएम मोदी 2345 लोगों को फॉलो करते हैं। पीएम भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पूरी दुनिया में ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स की लिस्ट में पीएम मोदी टॉप-20 में शामिल हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds